Dubai में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, RTA 28 जगहों पर करेगा सड़कों का कायाकल्प
World: दुबई में सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। शहर की सड़कों पर ट्रैफिक की समस्या को कम करने के लिए Roads and Transport Authority (RTA) ने एक बड़ा प्लान तैयार किया है। इसके तहत जुलाई से सितंबर 2026 के बीच शहर की 28
World: दुबई में सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। शहर की सड़कों पर ट्रैफिक की समस्या को कम करने के लिए Roads and Transport Authority (RTA) ने एक बड़ा प्लान तैयार किया है। इसके तहत जुलाई से सितंबर 2026 के बीच शहर की 28 अलग-अलग जगहों पर ट्रैफिक अपग्रेड का काम किया जाएगा।
RTA ने इस पहल को ‘Quick Wins’ का नाम दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह काम गर्मियों की छुट्टियों के दौरान किया जाएगा क्योंकि इस समय सड़कों पर गाड़ियों की संख्या कम रहती है। इससे काम जल्दी पूरा होगा और आम लोगों को आने-जाने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी। इस प्रोजेक्ट का मुख्य मकसद बढ़ती आबादी के बीच ट्रैफिक के बहाव को बेहतर बनाना और सड़क सुरक्षा बढ़ाना है।
इस योजना में सबसे बड़ा काम Emirates Road पर होगा। शारजाह से Al Amardi Street तक करीब 5 किलोमीटर के हिस्से में दो नई लेन जोड़ी जाएंगी। इससे पीक समय में सफर के वक्त में 25% तक की कमी आने की उम्मीद है। इसके अलावा Business Bay के Trade Centre Street और Marasi Drive, Al Quoz के पास Latifa Bint Hamdan Street और Ras Al Khor Road जैसे व्यस्त इलाकों में भी सुधार किया जाएगा ताकि गाड़ियां बिना रुके निकल सकें।
| इलाका/प्रोजेक्ट | क्या बदलाव होगा |
|---|---|
| Emirates Road | 5 किमी के हिस्से में 2 नई लेन जुड़ेंगी |
| Al Khawaneej और Al Amardi Street | चौराहे पर नई लेन बनाई जाएगी |
| Ras Al Khor Road | राइट टर्न के लिए एक की जगह दो लेन होंगी |
| Algeria Street (Al Mizhar 4) | ट्रैफिक लेन को चौड़ा किया जाएगा |
| Zayed Educational Complex | पार्किंग की नई जगह बनाई जाएगी |
| Horizon International School | पार्किंग क्षमता बढ़ाई जाएगी |
स्कूलों के आसपास की भीड़ को कम करने के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। नए शैक्षणिक सत्र से पहले Al Mizhar 2 के Zayed Educational Complex और Umm Al Sheif के Horizon International School में पार्किंग बढ़ाई जाएगी। इससे स्कूल के समय होने वाले जाम से राहत मिलेगी और बच्चों की सुरक्षा भी बढ़ेगी।