Dubai में बस यात्रा होगी आसान, RTA शुरू करेगा 4 नए रूट और 13 पुरानी सेवाओं में करेगा बदलाव

World : दुबई में रहने वाले लोगों और वहां घूमने जाने वाले सैलानियों के लिए सफर अब और आसान होने वाला है। दुबई की Roads and Transport Authority (RTA) ने पब्लिक बस नेटवर्क को बेहतर बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। 17 जुलाई 2

World : दुबई में रहने वाले लोगों और वहां घूमने जाने वाले सैलानियों के लिए सफर अब और आसान होने वाला है। दुबई की Roads and Transport Authority (RTA) ने पब्लिक बस नेटवर्क को बेहतर बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। 17 जुलाई 2026 से शहर में 4 नए बस रूट शुरू किए जाएंगे और 13 मौजूदा रूटों में जरूरी बदलाव किए जाएंगे ताकि लोग कम समय में अपनी मंजिल तक पहुंच सकें।

RTA ने यह कदम यात्रियों की मांग और उनके सफर के तौर-तरीकों की जांच करने के बाद उठाया है। इसका मुख्य मकसद रिहायशी इलाकों, बिजनेस सेंटर्स और मेट्रो स्टेशनों के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करना है। इन बदलावों से ऑफिस जाने वालों और आम नागरिकों को मेट्रो और बस के बीच तालमेल बिठाने में आसानी होगी और सफर ज्यादा सुविधाजनक हो जाएगा।

नया रूट कहाँ से कहाँ तक समय (Peak Hours)
Route 35 International City से Dubai Silicon Oasis हर 30 मिनट
Route 85 Al Quoz (Al Khail Gate) से Dubai Internet City Metro Station हर 20 मिनट
Route 37A International City से Dubai Silicon Oasis Lake हर 30 मिनट
Route 37B Dubai Silicon Oasis Lake से International City हर 30 मिनट

पुरानी सेवाओं में भी कई बड़े बदलाव किए गए हैं। Route 67 अब Al Ghubaiba के बजाय Oud Metha बस स्टेशन पर खत्म होगा, जिससे मेट्रो ग्रीन लाइन से जुड़ना आसान होगा। Route 84 अब Mall of the Emirates के बजाय InsuranceMarket बस स्टॉप तक चलेगा। इसके अलावा Route 96 और X94 को अब Expo Road के बजाय Al Yalayis Street और Jebel Ali के रास्ते चलाया जाएगा ताकि समय की बचत हो सके।

मेट्रो लिंक सेवाओं में भी विस्तार किया गया है। Route F06 को Nad Shamma तक और Route F36 को Al Barsha South 2 तक बढ़ाया गया है। Route F29 अब Umm Suqeim 3 की जगह Umm Al Sheif को सेवा देगा। वहीं Jebel Ali इंडस्ट्रियल एरिया के कर्मचारियों की सुविधा के लिए Route F47 के रूट में बदलाव किया गया है।