Smart City रैंकिंग में Dubai का जलवा, AI अपनाने में दुनिया में नंबर 1 और ओवरऑल दूसरे स्थान पर रहा शहर

World: दुबई ने दुनिया भर के स्मार्ट शहरों की रैंकिंग में अपनी धाक जमा ली है। Boston Consulting Group (BCG) द्वारा जारी पहले Intelligent Cities Index 2026 में दुबई को दुनिया का दूसरा सबसे स्मार्ट शहर माना गया है, जहां सिर

World: दुबई ने दुनिया भर के स्मार्ट शहरों की रैंकिंग में अपनी धाक जमा ली है। Boston Consulting Group (BCG) द्वारा जारी पहले Intelligent Cities Index 2026 में दुबई को दुनिया का दूसरा सबसे स्मार्ट शहर माना गया है, जहां सिर्फ लंदन उससे आगे रहा। सबसे खास बात यह है कि Artificial Intelligence (AI) को अपनाने और उसके इस्तेमाल के मामले में दुबई पूरी दुनिया में पहले नंबर पर है।

BCG की इस रिपोर्ट में दुनिया के 39 देशों के 61 बड़े शहरों की जांच की गई। रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई उन चुनिंदा पांच शहरों में शामिल है जिन्होंने डिजिटल बदलाव के मामले में सबसे ऊंचा स्तर हासिल किया है। डिजिटल दुबई के डायरेक्टर जनरल हमाद ओबैद अल मनसूरी ने कहा कि यह रैंकिंग वहां की लीडरशिप के विजन का नतीजा है। BCG के ग्लोबल लीड डॉ. अकरम अवद ने बताया कि AI अब सिर्फ कुछ टेक हब तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर इसका इस्तेमाल आम लोगों की जिंदगी आसान बनाने के लिए कर रहे हैं।

सिर्फ BCG ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट (IMD) की स्मार्ट सिटी इंडेक्स 2026 में भी यूएई के शहरों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस इंडेक्स में दुबई छठे और अबू धाबी दसवें स्थान पर रहे। IMD की यह रैंकिंग लोगों की राय और डिजिटल सेवाओं पर भरोसे के आधार पर तैयार की गई। दुबई की डिजिटल सेवाओं पर वहां के लोगों का भरोसा करीब 95.7% तक पहुंच गया है।

वहीं, BCG की रिपोर्ट में अबू धाबी को दुनिया का 20वां सबसे इंटेलिजेंट शहर बताया गया। अबू धाबी स्मार्ट सिटी के बुनियादी ढांचे यानी ‘इनबलेर्स’ के मामले में दुनिया के टॉप 10 शहरों में शामिल रहा। इन सभी रैंकिंग्स से यह साफ है कि यूएई डिजिटल इनोवेशन और स्मार्ट शहरी विकास में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है।