Dubai में पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन पर 28 अगस्त को रहेगा अवकाश, सरकारी दफ्तर और प्राइवेट सेक्टर में बंद रहेंगे काम
World : दुबई और पूरे UAE में पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के मौके पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। UAE सरकार के मीडिया ऑफिस ने जानकारी दी है कि शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को सरकारी विभागों, अधिकारियों और संस्थानों में छुट
World : दुबई और पूरे UAE में पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के मौके पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। UAE सरकार के मीडिया ऑफिस ने जानकारी दी है कि शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को सरकारी विभागों, अधिकारियों और संस्थानों में छुट्टी रहेगी। यह आदेश फेडरल गवर्नमेंट और प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों पर भी लागू होगा।
दुबई गवर्नमेंट ह्यूमन रिसोर्स डिपार्टमेंट ने भी इस छुट्टी की पुष्टि की है। दरअसल, पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन (Mawlid Al Nabawi) मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को था, लेकिन 2025 में बने एक नए कानून के तहत सरकार ने इस छुट्टी को शुक्रवार तक खिसका दिया है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि कर्मचारियों को एक लंबा वीकेंड मिल सके। अब सभी कर्मचारी सोमवार, 31 अगस्त 2026 को वापस काम पर लौटेंगे।
हालांकि, यह छुट्टी सभी के लिए नहीं है। ऐसे कर्मचारी जिनकी ड्यूटी शिफ्ट में है या जो जनता को जरूरी सेवाएं देने वाले पब्लिक सर्विस फैसिलिटी में काम करते हैं, उन्हें छुट्टी नहीं मिलेगी। उनके काम के घंटे तय करने की जिम्मेदारी संबंधित सरकारी विभाग की होगी ताकि आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो।