Dubai Police की चेतावनी, बच्चों को माइक्रोवेव में ‘Slime’ गरम करने से रोकें, हो सकता है बड़ा हादसा
World : सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले खतरनाक चैलेंज बच्चों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। दुबई पुलिस ने माता-पिता को अलर्ट किया है कि वे अपने बच्चों को माइक्रोवेव ओवन में ‘Slime’ गरम करने वाले वीडियो की नकल क
World : सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले खतरनाक चैलेंज बच्चों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। दुबई पुलिस ने माता-पिता को अलर्ट किया है कि वे अपने बच्चों को माइक्रोवेव ओवन में ‘Slime’ गरम करने वाले वीडियो की नकल करने से रोकें। गर्मियों की छुट्टियों में बच्चे अक्सर ऐसे रिस्की काम कर बैठते हैं, जिससे गंभीर चोट लग सकती है।
दुबई पुलिस के मानव अधिकार विभाग के तहत महिला एवं बाल संरक्षण विभाग और आपराधिक जांच विभाग के साइबर क्राइम प्रिवेंशन विभाग ने इस बारे में एक संयुक्त सलाह जारी की है। अधिकारियों ने बताया कि जब Slime को माइक्रोवेव में गरम किया जाता है, तो उसमें खतरनाक केमिकल रिएक्शन हो सकता है। इससे गरम भाप और ऐसे पदार्थ निकलते हैं जो फट सकते हैं या बिखर सकते हैं।
इस वजह से चेहरे, हाथों और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर जलन हो सकती है। इसके अलावा, माइक्रोवेव जैसे घरेलू उपकरण खराब हो सकते हैं और घर में छोटी आग भी लग सकती है। पुलिस का कहना है कि बच्चे इन वीडियो को देखकर बिना सोचे-समझे नकल करते हैं और उन्हें इसके गंभीर नतीजों का अंदाजा नहीं होता है।
अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों की ऑनलाइन एक्टिविटी पर नजर रखें। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि बच्चे बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल केवल बड़ों की देखरेख में ही करें। अधिक जानकारी और ऑनलाइन सुरक्षा के लिए दुबई पुलिस ने अपने ‘e-Crime Hub’ प्लेटफॉर्म पर अरबी और अंग्रेजी में एजुकेशनल कंटेंट भी उपलब्ध कराया है।