Dubai में रेड लाइट जंप करने वालों की खैर नहीं, भारी जुर्माना और जेल का प्रावधान, 41 हादसों में 4 की मौत

World : दुबई पुलिस ने सड़क पर रेड लाइट तोड़कर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त चेतावनी जारी की है। साल 2026 की शुरुआत से अब तक रेड लाइट उल्लंघन की वजह से 41 सड़क हादसे हुए हैं, जिनमें 4 लोगों की जान चली गई और 55 लोग घायल

World : दुबई पुलिस ने सड़क पर रेड लाइट तोड़कर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त चेतावनी जारी की है। साल 2026 की शुरुआत से अब तक रेड लाइट उल्लंघन की वजह से 41 सड़क हादसे हुए हैं, जिनमें 4 लोगों की जान चली गई और 55 लोग घायल हुए। पुलिस का कहना है कि कुछ सेकंड बचाने की जल्दबाजी पूरी जिंदगी का पछतावा बन सकती है।

दुबई पुलिस के ट्रैफिक विभाग के डायरेक्टर ब्रिगेडियर जुमाआ सालेम बिन सुवैदान ने बताया कि ट्रैफिक सिग्नल को नजरअंदाज करना सबसे खतरनाक गलतियों में से एक है। अक्सर व्यस्त चौराहों पर इसकी वजह से गंभीर टक्कर होती है। उन्होंने साफ किया कि रेड लाइट पर रुकना कोई विकल्प नहीं बल्कि कानूनी जिम्मेदारी है। उन्होंने ड्राइवरों को सलाह दी कि एम्बर लाइट (पीली लाइट) को रफ्तार बढ़ाने का इशारा न समझें, बल्कि अगर सुरक्षित रूप से रुक सकते हैं तो गाड़ी रोक लें।

पुलिस के मुताबिक लोग अक्सर कुछ सेकंड बचाने, गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन इस्तेमाल करने या दूरी का गलत अंदाजा लगाने की वजह से रेड लाइट जंप करते हैं। इसे रोकने के लिए दुबई पुलिस अब और ज्यादा सख्त निगरानी और आधुनिक सिस्टम का इस्तेमाल कर रही है।

वाहन का प्रकार जुर्माना राशि ब्लैक पॉइंट्स अन्य कार्रवाई
हल्के वाहन (Light Vehicles) AED 1,000 12 पॉइंट्स 30 दिन के लिए गाड़ी जब्त
भारी वाहन (Heavy Vehicles) AED 3,000 24 पॉइंट्स लाइसेंस तुरंत सस्पेंड
लापरवाही से ड्राइविंग + रेड लाइट AED 2,000 या अधिक 23 पॉइंट्स 60 दिन के लिए गाड़ी जब्त

नियमों के मुताबिक, जब्त की गई गाड़ियों को छुड़ाने के लिए 2023 से AED 50,000 की रिलीज फीस का प्रावधान भी किया गया है। पुलिस ने सभी मोटर चालकों से जिम्मेदारी से गाड़ी चलाने की अपील की है ताकि सड़कों को सुरक्षित रखा जा सके।