Dubai में पुलिस ने बचाई महिला की जान, आधी रात को कॉल कटने के बाद GPS से खोजा पता
World : दुबई पुलिस ने अपनी फुर्ती और आधुनिक तकनीक के दम पर एक महिला की जान बचा ली। रात के करीब 3:30 बजे एक महिला ने मदद के लिए फोन किया था, लेकिन बात करते-करते अचानक कॉल कट गई। पुलिस ने बिना समय गंवाए तुरंत एक्शन लिया और
World : दुबई पुलिस ने अपनी फुर्ती और आधुनिक तकनीक के दम पर एक महिला की जान बचा ली। रात के करीब 3:30 बजे एक महिला ने मदद के लिए फोन किया था, लेकिन बात करते-करते अचानक कॉल कट गई। पुलिस ने बिना समय गंवाए तुरंत एक्शन लिया और महिला को बेहोशी की हालत में उसकी कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
यह पूरी घटना लेफ्टिनेंट जनरल धही खल्फान तमीम की किताब ‘ऑपरेशंस मैनेजमेंट इन क्रिटिकल इंसिडेंट्स, क्राइजेस एंड डिजास्टर्स’ में बताई गई है। पुलिस ऑपरेटर ने 999 पर आए इस कॉल का जवाब सिर्फ तीन सेकंड के अंदर दिया था। जब कॉल अचानक बंद हुई, तो पुलिस ने GPS ट्रैकिंग तकनीक का इस्तेमाल किया और महिला की लोकेशन शेख मोहम्मद बिन जायद रोड के पास नाद अल शेबा इलाके में ढूंढी।
पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो महिला अपनी लॉक की हुई कार के अंदर बेहोश मिली। जांच में पता चला कि उसके ब्लड शुगर लेवल में भारी गिरावट आने की वजह से वह बेहोश हो गई थी। पुलिस ने उसे तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। बाद में महिला ने पुलिस की इस मदद के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।
दुबई पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हैं, वे पुलिस के ‘क्रिटिकल मेडिकल केस प्रोग्राम’ में अपना रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं। इससे आपातकालीन स्थिति में डॉक्टरों और पुलिस को मरीज की बीमारी की जानकारी तुरंत मिल जाती है। इस मामले में ऑपरेटर ने डेटाबेस चेक किया था, लेकिन महिला का नंबर वहां दर्ज नहीं था।
तकनीक के इस्तेमाल से दुबई पुलिस की रिस्पॉन्स स्पीड में 200% से ज्यादा का सुधार हुआ है। AI और स्मार्ट ऐप के जरिए अब मदद पहुंचाना और आसान हो गया है। साल 2026 के पहले छह महीनों में पुलिस की रेस्क्यू टीमों ने करीब 4,870 कॉल्स पर कार्रवाई की है।