Dubai में पुलिस ने बचाई महिला की जान, लॉक गाड़ी में बेहोश मिली शख्स, ब्लड शुगर गिरने से हुई थी तबीयत खराब
World : दुबई पुलिस ने एक महिला की जान बचाई जो अपनी लॉक की हुई गाड़ी में बेहोश पड़ी थी। यह पूरा मामला रात करीब 3:30 बजे का है जब पुलिस को एक साइलेंट इमरजेंसी कॉल मिली थी। कॉल हैंडलर ने आवाज के मामूली संकेतों को पहचानकर इस
World : दुबई पुलिस ने एक महिला की जान बचाई जो अपनी लॉक की हुई गाड़ी में बेहोश पड़ी थी। यह पूरा मामला रात करीब 3:30 बजे का है जब पुलिस को एक साइलेंट इमरजेंसी कॉल मिली थी। कॉल हैंडलर ने आवाज के मामूली संकेतों को पहचानकर इसे हाई-रिस्क मामला माना और तुरंत कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने लोकेशन ट्रेसिंग तकनीक का इस्तेमाल किया जिससे महिला की लोकेशन Nad Al Sheba इलाके में शेख मोहम्मद बिन जायद रोड के पास मिली। इसके बाद पेट्रोल यूनिट्स कुछ ही मिनटों में वहां पहुंच गईं। रेस्क्यू टीम ने गाड़ी का दरवाजा खोलकर महिला को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि महिला का ब्लड शुगर लेवल बहुत ज्यादा कम हो गया था, जिसकी वजह से वह बेहोश हो गई थी।
इस पूरी घटना की जानकारी लेफ्टिनेंट जनरल धही खल्फान तमीम ने अपनी किताब ‘Operations Management in Critical Incidents, Crises and Disasters’ में दी है। उन्होंने खुद अस्पताल जाकर महिला का हाल जाना।
दुबई पुलिस ने अब वहां रहने वाले उन लोगों से अपील की है जिन्हें कोई गंभीर बीमारी है कि वे अपना फोन नंबर पुलिस के पास रजिस्टर करवाएं। पुलिस का कहना है कि अगर मरीज की मेडिकल जानकारी पहले से होगी, तो इमरजेंसी के समय जब कॉल करने वाला व्यक्ति जवाब देने की स्थिति में नहीं होगा, तब पुलिस को उसकी सेहत के बारे में तुरंत पता चल जाएगा और इलाज में तेजी आएगी। इस घटना में रजिस्ट्रेशन न होने की वजह से महिला की जान को बड़ा खतरा पैदा हो गया था।