Dubai में पर्यटक के खोए 76 हजार रुपये मिले, घर लौटने के बाद पुलिस ने बैंक अकाउंट में भेजे पैसे
World: दुबई घूमने गई एक महिला पर्यटक के वहां एक शॉपिंग सेंटर में 3,000 दिराम (करीब 76,000 रुपये) खो गए थे। खास बात यह है कि महिला अपने देश वापस लौट चुकी थी, लेकिन दुबई पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसके पैसे खोज निकाले और
World: दुबई घूमने गई एक महिला पर्यटक के वहां एक शॉपिंग सेंटर में 3,000 दिराम (करीब 76,000 रुपये) खो गए थे। खास बात यह है कि महिला अपने देश वापस लौट चुकी थी, लेकिन दुबई पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसके पैसे खोज निकाले और उसके होम कंट्री के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए।
इस पूरी प्रक्रिया की शुरुआत तब हुई जब पर्यटक ने Dubai Police ऐप की टूरिस्ट सपोर्ट सर्विस के जरिए रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि मॉल में उसके पैसे खो गए हैं और उसे जल्द ही यूएई छोड़कर जाना है। पुलिस अधिकारियों ने उसे भरोसा दिया कि वे मामले की जांच करेंगे और पैसे मिलने पर उसे वापस भेज दिया जाएगा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए टूरिस्ट पुलिस डिपार्टमेंट के शॉपिंग सेंटर्स सिक्योरिटी सेक्शन की टीम ने मॉल में महिला के आने-जाने के रास्तों की जांच की। पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर एक स्टोर से पूरी रकम बरामद कर ली। इसके बाद नोटों की संख्या और रकम का मिलान रिपोर्ट से किया गया और फिर पर्यटक से संपर्क कर पैसे उसके बैंक खाते में भेज दिए गए।
टूरिस्ट पुलिस डिपार्टमेंट के डायरेक्टर लेफ्टिनेंट कर्नल मोहम्मद अब्दुल रहमान ने इस मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पुलिस का मकसद पर्यटकों की मदद करना और उनके लिए सुरक्षित माहौल बनाना है। वहीं, महिला पर्यटक ने दुबई पुलिस की प्रोफेशनल वर्किंग और ईमानदारी की तारीफ की है।
दुबई पुलिस ने अपनी वेबसाइट और ऐप पर ‘Lost and Found’ सर्विस शुरू की है। इसके जरिए कोई भी पर्यटक या निवासी अपनी खोई हुई चीजों की रिपोर्ट कर सकता है और सर्टिफिकेट जेनरेट कर सकता है।