Dubai में सामान खोने वालों के लिए अच्छी खबर, अब घर बैठे मिल जाएंगे आपके कीमती सामान

World : दुबई पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए एक नई पहल शुरू की है। अब अगर आपका कोई कीमती सामान दुबई में कहीं खो जाता है, तो पुलिस उसे सीधे आपके घर या दफ्तर पहुंचाएगी। इस नई सर्विस का नाम ‘Your Lost Belongings&#8230

World : दुबई पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए एक नई पहल शुरू की है। अब अगर आपका कोई कीमती सामान दुबई में कहीं खो जाता है, तो पुलिस उसे सीधे आपके घर या दफ्तर पहुंचाएगी। इस नई सर्विस का नाम ‘Your Lost Belongings… Delivered to You Wherever You Are’ रखा गया है।

इस सुविधा की आधिकारिक घोषणा 27 जुलाई 2026 को की गई। इसका मुख्य मकसद उन लोगों की मदद करना है जिनका फोन, वॉलेट या पासपोर्ट जैसे जरूरी सामान खो गया हो। पहले लोगों को अपना सामान वापस लेने के लिए सर्विस सेंटर जाना पड़ता था, लेकिन अब इस झंझट को खत्म कर दिया गया है।

दुबई पुलिस ने बताया कि दुबई की सीमा के अंदर मिला कोई भी सामान अब अप्रूव्ड कूरियर के जरिए पूरे UAE में कहीं भी भेजा जा सकता है। यह कदम ग्राहकों की संतुष्टि बढ़ाने और पुलिस सेवाओं को स्मार्ट बनाने की रणनीति का हिस्सा है।

अगर कोई व्यक्ति अपनी खोई हुई चीज वापस पाना चाहता है, तो वह दुबई पुलिस के कॉल सेंटर नंबर 901 पर संपर्क कर सकता है। यह हेल्पलाइन नंबर गैर-जरूरी पूछताछ और सामुदायिक सहायता के लिए बनाया गया है।