Dubai Police ने लॉन्च की AI वाली स्मार्ट गाड़ियां, चेहरे और नंबर प्लेट पहचान लेगा सिस्टम
World : दुबई पुलिस ने अपनी पुलिसिंग को और आधुनिक बनाने के लिए दूसरी पीढ़ी की ‘Ghiath’ स्मार्ट पेट्रोल गाड़ियां पेश की हैं। ये गाड़ियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस हैं, जिससे शहर की सुरक्षा और निगरानी प
World : दुबई पुलिस ने अपनी पुलिसिंग को और आधुनिक बनाने के लिए दूसरी पीढ़ी की ‘Ghiath’ स्मार्ट पेट्रोल गाड़ियां पेश की हैं। ये गाड़ियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस हैं, जिससे शहर की सुरक्षा और निगरानी पहले से ज्यादा बेहतर होगी। इन गाड़ियों को 8 जुलाई 2026 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया है।
ये नई स्मार्ट गाड़ियां DENZA B8 प्लग-इन हाइब्रिड प्लेटफॉर्म पर बनी हैं। इसे दुबई पुलिस और Al-Futtaim के बीच हुई साझेदारी के तहत तैयार किया गया है, जहाँ Al-Futtaim यूएई में BYD की एक्सक्लूसिव डिस्ट्रीब्यूटर है। दुबई पुलिस के कमांडर-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अब्दुल्ला खलीफा अल मरि ने बताया कि यह कदम सुरक्षा, सस्टेनेबिलिटी और स्मार्ट मोबिलिटी के विजन को पूरा करने के लिए उठाया गया है।
इन गाड़ियों में कई हाई-टेक फीचर्स दिए गए हैं जो पुलिसकर्मियों की मदद करेंगे। इसमें चेहरे और गाड़ी की नंबर प्लेट को पहचानने वाला सिस्टम लगा है। साथ ही, निगरानी के लिए 8 कैमरे और एक ड्रोन बॉक्स भी दिया गया है। गाड़ी के अंदर 16 इंच की सेंट्रल स्क्रीन, एक पावरफुल ऑनबोर्ड कंप्यूटर और डिस्पैचर से जुड़ा एंड्रॉइड टैबलेट मौजूद है। ड्राइवर के व्यवहार पर नजर रखने के लिए एक अलग कैमरा भी लगाया गया है।
इन एडवांस फीचर्स की वजह से पुलिस अब किसी भी घटना पर ज्यादा तेजी से प्रतिक्रिया दे पाएगी। इससे दुबई की सड़कों पर पब्लिक सेफ्टी बढ़ेगी और भविष्य की पुलिसिंग जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा। इससे पहले मार्च 2024 और मार्च 2022 में भी W Motors द्वारा अलग-अलग स्मार्ट पेट्रोल वर्जन लॉन्च किए गए थे।