Dubai में ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी, 2.78 लाख से ज्यादा गोलियां जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार
World : Dubai Customs और Dubai Police ने मिलकर नशीली दवाओं की तस्करी के एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने 2,78,850 Pregabalin की गोलियां जब्त की हैं और इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्ता
World : Dubai Customs और Dubai Police ने मिलकर नशीली दवाओं की तस्करी के एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने 2,78,850 Pregabalin की गोलियां जब्त की हैं और इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह पूरी कामयाबी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सटीक खुफिया जानकारी की वजह से मिली।
इस ऑपरेशन की शुरुआत तब हुई जब AI आधारित रिस्क एनालिसिस सिस्टम ने एक संदिग्ध शिपमेंट को ट्रैक किया। यह खेप एक एशियाई देश से आ रही थी। शुरुआती जांच में Dubai Customs ने 1,50,600 Pregabalin कैप्सूल बरामद किए। इसके बाद Dubai Police के एंटी-नारकोटिक्स विभाग ने तेजी से कार्रवाई की और UAE के अंदर से चार तस्करों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से 1,28,250 और गोलियां मिलीं, जिससे कुल बरामदगी करीब 200 किलोग्राम तक पहुंच गई।
Dubai Police के एंटी-नारकोटिक्स विभाग के डायरेक्टर ब्रिगेडियर Khalid bin Muwaiza ने बताया कि Customs के साथ तालमेल की वजह से ही इस गिरोह को पकड़ना और इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद करना संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि जानकारी साझा करने और तेजी से एक्शन लेने से तस्करी के नेटवर्क को समय रहते रोका जा सकता है।
Dubai Customs के प्रिंसिपल कंसल्टेंट Yasser Al Musallami ने कहा कि एंट्री पॉइंट्स पर उनकी टीम पूरी तरह तैयार रहती है और समाज की सुरक्षा के लिए पहली रक्षा पंक्ति का काम करती है। वहीं, कस्टम इंटेलिजेंस विभाग के डायरेक्टर Rashed bin Harb Al Shamsi ने बताया कि अब वे रूटीन चेकिंग के बजाय AI, डेटा एनालिटिक्स और स्मार्ट रिस्क इंजन का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे हाई-रिस्क शिपमेंट को पहले ही पहचान लिया जाता है।
बता दें कि Pregabalin एक नियंत्रित दवा है, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से मिर्गी और नसों के दर्द के इलाज के लिए किया जाता है, लेकिन इसका गलत इस्तेमाल नशे के तौर पर होता है।