Dubai में 290km/h की रफ्तार से बाइक चलाना पड़ा भारी, पुलिस ने जब्त की गाड़ी, देना होगा 50 हजार दिरहम जुर्माना
World : दुबई पुलिस ने सड़क पर खतरनाक तरीके से बाइक चलाने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। एक बाइक सवार का वीडियो सामने आया था जिसमें वह 290 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से बाइक चला रहा था। वह सड़क
World : दुबई पुलिस ने सड़क पर खतरनाक तरीके से बाइक चलाने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। एक बाइक सवार का वीडियो सामने आया था जिसमें वह 290 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से बाइक चला रहा था। वह सड़क पर व्हीली मार रहा था और ट्रैफिक के बीच खतरनाक तरीके से गाड़ी मोड़ रहा था।
वीडियो वायरल होने के बाद स्पेशल ट्रैफिक पेट्रोल ने उस राइडर की पहचान की और उसे पकड़ लिया। दुबई पुलिस ने उसकी बाइक को जब्त कर लिया है। अब बाइक को वापस पाने के लिए उसे 50,000 दिरहम की रिलीज फीस देनी होगी। यह जुर्माना दुबई के वाहन जब्ती कानून (Decree No. 30 of 2023) के तहत लगाया गया है। इसके अलावा उस व्यक्ति को कानूनी कार्रवाई के लिए सक्षम अधिकारियों के पास भेज दिया गया है।
दुबई पुलिस के ट्रैफिक विभाग के एक्टिंग डायरेक्टर ब्रिगेडियर जुमा सालेम बिन सुवैदान ने कहा कि इस तरह की हरकतें खुद राइडर और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान के लिए बड़ा खतरा हैं। उन्होंने साफ किया कि सड़कें स्टंट करने या स्पीड टेस्ट करने की जगह नहीं हैं। उन्होंने सभी बाइक सवारों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और जिम्मेदारी से गाड़ी चलाने की अपील की।
ब्रिगेडियर बिन सुवैदान ने बताया कि बहुत तेज रफ्तार में चलाने से दूरी का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है और फैसला लेने की क्षमता कम हो जाती है। इससे विजन भी कम हो जाता है और हादसा होने पर चोटें बहुत गंभीर होती हैं। साथ ही व्हीली मारने से बाइक का संतुलन बिगड़ जाता है और ब्रेक लगाने या उसे नियंत्रित करने की क्षमता खत्म हो जाती है। दुबई पुलिस ने साफ कर दिया है कि सड़क पर जान जोखिम में डालने वाले किसी भी व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।