Dubai Police ने ऑनलाइन ठगी रोकने के लिए 103 सोशल मीडिया अकाउंट किए ब्लॉक, लोगों को किया अलर्ट
World : दुबई पुलिस ने डिजिटल धोखाधड़ी के खिलाफ अपनी मुहिम तेज कर दी है। पुलिस ने ऑनलाइन स्कैम से जुड़े 103 सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया है। यह कार्रवाई 2026 की दूसरी तिमाही के दौरान की गई। पुलिस अब ठगों को पकड़न
World : दुबई पुलिस ने डिजिटल धोखाधड़ी के खिलाफ अपनी मुहिम तेज कर दी है। पुलिस ने ऑनलाइन स्कैम से जुड़े 103 सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया है। यह कार्रवाई 2026 की दूसरी तिमाही के दौरान की गई। पुलिस अब ठगों को पकड़ने के लिए AI और डेटा एनालिसिस जैसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर रही है।
मेजर जनरल हरेब अल शमसी ने अगस्त के पहले हफ्ते में हुई मीटिंग में इन आंकड़ों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अब टारगेटेड जांच और जागरूकता अभियानों के जरिए खतरों की पहचान कर रही है। दुबई पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे किसी भी अनजान सर्विस प्रोवाइडर पर भरोसा न करें और अपनी बैंकिंग डिटेल्स या निजी जानकारी किसी के साथ शेयर न करें।
पुलिस ने खास तौर पर सोशल मीडिया पर मिलने वाले पार्ट-टाइम जॉब ऑफर से बचने की सलाह दी है। ठग गैंग अक्सर इन फर्जी नौकरियों के जरिए लोगों को फंसाते हैं और उनसे बैंक अकाउंट खुलवाते हैं ताकि मनी लॉन्ड्रिंग की जा सके। इसमें फंसने वाले लोगों को भारी वित्तीय नुकसान के साथ-साथ कानूनी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है।
दुबई पुलिस ने साफ किया है कि कोई भी असली कंपनी नौकरी देने के बदले पैसे या ट्रांसफर की मांग नहीं करती है। अगर किसी को कोई संदिग्ध गतिविधि दिखती है, तो वह तुरंत Dubai Police eCrime प्लेटफॉर्म पर रिपोर्ट कर सकता है या गैर-आपातकालीन स्थिति के लिए 901 नंबर पर कॉल कर सकता है।
यूएई के कानून (Federal Decree-Law No. 34 of 2021) के तहत साइबर अपराध, अफवाहें फैलाने और प्राइवेसी के उल्लंघन पर सख्त सजा का प्रावधान है। इसमें जेल की सजा के साथ 50,000 दिराम से लेकर कई मिलियन दिराम तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
मेजर जनरल अल शमसी ने बताया कि 2026 की पहली छमाही में अपराधों में कमी आई है। इसका श्रेय खुफिया ऑपरेशंस, बेहतर तालमेल और आधुनिक तकनीक को दिया गया है। इससे पहले अप्रैल में दुबई पुलिस ने FBI और चीनी पुलिस के साथ मिलकर एक ग्लोबल ऑपरेशन चलाया था, जिसमें वित्तीय अपराधों से जुड़े 276 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।