Dubai में AI सीखने का सुनहरा मौका, 10 लाख लोगों को फ्री में मिलेगी प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग की ट्रेनिंग
World : दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने ‘वन मिलियन प्रॉम्पटर्स’ नाम की एक बड़ी मुहिम शुरू की है। इस प्रोग्राम के जरिए दुनिया भर के 10 लाख लोगों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)
World : दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने ‘वन मिलियन प्रॉम्पटर्स’ नाम की एक बड़ी मुहिम शुरू की है। इस प्रोग्राम के जरिए दुनिया भर के 10 लाख लोगों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह कोर्स पूरी तरह से फ्री है, ताकि हर कोई आने वाले समय की नई स्किल्स सीख सके।
इस प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन जनवरी 2025 से शुरू हो गए हैं। यह एक ऑनलाइन कोर्स है जिसे कोई भी अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी शुरू कर सकता है और अपनी रफ्तार से पूरा कर सकता है। इसमें उम्र, जगह या बैकग्राउंड की कोई पाबंदी नहीं है, इसलिए भारत समेत दुनिया के किसी भी कोने से लोग इसमें शामिल हो सकते हैं।
कोर्स को चार खास हिस्सों में बांटा गया है ताकि सीखने वालों को आसानी हो। पहले मॉड्यूल में AI की बुनियादी जानकारी और प्रॉम्प्ट लिटरेसी सिखाई जाएगी। दूसरे में AI चैटबॉट्स के साथ बातचीत करने के एडवांस तरीके बताए जाएंगे। तीसरे मॉड्यूल में वर्कफ्लो और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने वाले टूल्स की जानकारी होगी और चौथे हिस्से में आर्ट, म्यूजिक और वीडियो जैसे क्रिएटिव कामों के लिए Generative AI का इस्तेमाल करना सिखाया जाएगा। कोर्स पूरा करने के बाद लोगों को मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट भी मिलेंगे।
शेख हमदान ने कहा कि पहले कोडिंग की मांग ज्यादा थी, लेकिन अब प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग सबसे जरूरी स्किल बन गई है। दुबई का लक्ष्य दुनिया का सबसे फ्यूचर-रेडी शहर बनना है। दुबई सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (DCAI) के डायरेक्टर सईद अल फलासी ने बताया कि यह पहल तकनीकी और क्रिएटिव सेक्टर के लोगों के लिए नए रास्ते खोलेगी।
इस पूरे प्रोग्राम को दुबई फ्यूचर फाउंडेशन (DFF) देख रहा है और कोर्स का कंटेंट CognitDX और Camb.ai ने तैयार किया है। इसके साथ ही माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और आईबीएम जैसी बड़ी कंपनियां भी ग्लोबल प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग चैंपियनशिप में पार्टनर के तौर पर जुड़ी हैं। अप्रैल 2025 में ‘दुबई AI वीक’ के दौरान इस चैंपियनशिप का दूसरा एडिशन आयोजित किया जाएगा।