Dubai में AI सीखने का सुनहरा मौका, 10 लाख लोगों को मुफ्त में सिखाएंगे Prompt Engineering
World : दुबई सरकार ने दुनिया भर के लोगों के लिए ‘One Million Prompters’ नाम से एक बड़ा प्रोग्राम शुरू किया है। इस पहल का मकसद 10 लाख लोगों को AI Prompt Engineering में ट्रेनिंग देना है। यह कोर्स पूरी तरह से म
World : दुबई सरकार ने दुनिया भर के लोगों के लिए ‘One Million Prompters’ नाम से एक बड़ा प्रोग्राम शुरू किया है। इस पहल का मकसद 10 लाख लोगों को AI Prompt Engineering में ट्रेनिंग देना है। यह कोर्स पूरी तरह से मुफ्त है और इसका लक्ष्य लोगों को भविष्य की तकनीक के लिए तैयार करना है।
इस प्रोग्राम की शुरुआत दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने की है। उनका कहना है कि प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग आजकल के समय की सबसे जरूरी स्किल्स में से एक बन गई है। दुबई खुद को दुनिया का सबसे आधुनिक शहर बनाना चाहता है, इसलिए यह कदम उठाया गया है।
इस कोर्स की खास बात यह है कि इसमें उम्र या देश की कोई पाबंदी नहीं है। भारत समेत दुनिया के किसी भी कोने से कोई भी व्यक्ति इसमें हिस्सा ले सकता है। यह कोर्स ऑनलाइन है और इसे अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी पूरा किया जा सकता है।
सीखने वालों को चार अलग-अलग मॉड्यूल दिए जाएंगे। इसमें AI की बुनियादी जानकारी, जेनरेटिव AI, चैटबॉट्स के साथ बातचीत करने का तरीका और AI की मदद से काम को आसान बनाने जैसे विषय शामिल होंगे। कोर्स पूरा करने के बाद सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।
यह पूरी योजना ‘Dubai Universal Blueprint for Artificial Intelligence’ का हिस्सा है। दुबई सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (DCAI) और दुबई फ्यूचर फाउंडेशन मिलकर इसे चला रहे हैं। इसमें CognitDX और Camb.ai जैसे पार्टनर्स की मदद ली जा रही है।
बता दें कि इस प्रोग्राम के रजिस्ट्रेशन जनवरी 2025 से शुरू हो चुके हैं और लक्ष्य 2026 तक 10 लाख लोगों को ट्रेन करने का है। इससे पहले मई 2024 में एक ग्लोबल चैंपियनशिप भी हुई थी जिसमें 100 देशों के लोगों ने हिस्सा लिया था।