Dubai बना दुनिया का सबसे खूबसूरत शहर, रात की खूबसूरती में सबको पछाड़ा

World : दुबई को साल 2026 के लिए दुनिया का सबसे खूबसूरत शहर चुना गया है। यह सम्मान उसे रात के समय की खूबसूरती और आकर्षण के लिए मिला है। JB.com नाम के एक डिजिटल प्लेटफॉर्म ने एक ग्लोबल स्टडी की, जिसमें दुबई को टॉप पोजीशन प

World : दुबई को साल 2026 के लिए दुनिया का सबसे खूबसूरत शहर चुना गया है। यह सम्मान उसे रात के समय की खूबसूरती और आकर्षण के लिए मिला है। JB.com नाम के एक डिजिटल प्लेटफॉर्म ने एक ग्लोबल स्टडी की, जिसमें दुबई को टॉप पोजीशन पर रखा गया।

इस रैंकिंग को तय करने के लिए कई बातों का ध्यान रखा गया। इसमें सबसे ज्यादा जोर रात की सुरक्षा पर था, जिसमें दुबई ने 83 का स्कोर हासिल किया, जो सबसे अधिक था। इसके अलावा शहर में रात के समय घूमने के लिए 111 गाइडेड वॉक और 17 ऐसी जगहें हैं जहाँ से पूरे शहर का शानदार नजारा दिखता है। सोशल मीडिया पर भी दुबई की रात की तस्वीरों का काफी क्रेज है, जिसके सबूत के तौर पर इंस्टाग्राम पर 5 लाख से ज्यादा पोस्ट मिलें हैं।

दुबई सिविलिटी कमेटी ने कहा कि यह सम्मान शहर की उस सोच को दिखाता है जहाँ दिन के साथ-साथ रात के जीवन को भी बेहतर बनाने की कोशिश की गई है। ट्रैवलबैग की डेस्टिनेशन मैनेजर शेरील ड्रेन ने बताया कि बुर्ज खलीफा से नजारा देखना तो अच्छा है ही, लेकिन रात में बुर्ज खलीफा को बाहर से देखना और भी ज्यादा जादुई अनुभव देता है।

JB.com के एक्सपर्ट्स का कहना है कि जो शहर रात के समय को सिर्फ एक अतिरिक्त समय न मानकर उसे एक शो की तरह पेश करते हैं, वही सबसे बेहतरीन होते हैं। दुबई की इस खूबसूरती में बुर्ज खलीफा, दुबई फाउंटेन, दुबई मरीना और पाम जुमेराह जैसे मशहूर लैंडमार्क्स का बड़ा हाथ रहा है।