Dubai Metro का होगा विस्तार, 29 नए स्टेशन और Blue व Gold Line से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

World : दुबई अपने पब्लिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क को और बड़ा बनाने जा रहा है। शहर में Blue Line और प्रस्तावित Gold Line के जरिए 29 नए मेट्रो स्टेशन जोड़े जाएंगे। इससे दुबई सिलिकॉन ओएसिस, दुबई क्रीक हार्बर और दुबई इंटरनेशनल एय

World : दुबई अपने पब्लिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क को और बड़ा बनाने जा रहा है। शहर में Blue Line और प्रस्तावित Gold Line के जरिए 29 नए मेट्रो स्टेशन जोड़े जाएंगे। इससे दुबई सिलिकॉन ओएसिस, दुबई क्रीक हार्बर और दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसे बड़े इलाकों में आना-जाना आसान हो जाएगा।

दुबई के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने इन दोनों प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दे दी है। RTA (Roads and Transport Authority) इस पूरे काम की देखरेख कर रहा है। यह विस्तार दुबई 2040 अर्बन मास्टर प्लान का हिस्सा है, जिसका लक्ष्य शहर के 55% निवासियों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट के करीब लाना है।

ब्लू लाइन के काम में काफी तेजी देखी जा रही है। RTA ने बताया कि खुदाई का पहला चरण पूरा हो गया है। इसके लिए ‘अल वुगैशा’ नाम की एक आधुनिक टनल बोरिंग मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो पहले की तुलना में दोगुनी तेजी से खुदाई कर सकती है।

विवरण Blue Line (ब्लू लाइन) Gold Line (गोल्ड लाइन)
लंबाई 30 किलोमीटर 42 किलोमीटर
कुल स्टेशन 14 स्टेशन 18 स्टेशन
खासियत Y-शेप रूट और मेट्रो ब्रिज पूरी तरह अंडरग्राउंड लाइन
मुख्य कनेक्टिविटी दुबई क्रीक, सिलिकॉन ओएसिस, एयरपोर्ट बिजनेस बे, जुमेराह गोल्फ एस्टेट्स
अनुमानित उद्घाटन 9 सितंबर 2029 9 सितंबर 2032
अपेक्षित प्रभाव रोजाना 3.2 लाख यात्री रोजाना 4.65 लाख यात्री

ब्लू लाइन में दुबई क्रीक पर 1.3 किलोमीटर लंबा मेट्रो ब्रिज बनेगा और दुबई क्रीक हार्बर स्थित एमार प्रॉपर्टीज स्टेशन 74 मीटर की ऊंचाई के साथ दुनिया का सबसे ऊंचा मेट्रो स्टेशन होगा। वहीं, गोल्ड लाइन शहर के ऐतिहासिक केंद्र अल घुबैबा से जुमेराह गोल्फ एस्टेट्स तक जाएगी और यह 40 मीटर की गहराई तक अंडरग्राउंड होगी।