Dubai Metro Blue Line के लिए उतरा 2,000 टन का विशाल मशीन, 2029 तक शुरू होगी सेवा

World : दुबई में मेट्रो के विस्तार के लिए एक बहुत बड़ी मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस मशीन का नाम ‘Al Wugeisha’ है, जिसका वजन करीब 2,000 टन है। यह मशीन दुबई मेट्रो की नई ब्लू लाइन के लिए जमीन के नीचे सुर

World : दुबई में मेट्रो के विस्तार के लिए एक बहुत बड़ी मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस मशीन का नाम ‘Al Wugeisha’ है, जिसका वजन करीब 2,000 टन है। यह मशीन दुबई मेट्रो की नई ब्लू लाइन के लिए जमीन के नीचे सुरंग खोदने का काम कर रही है।

शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने नवंबर 2023 में इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 20.5 अरब दिरहम (लगभग 5.58 अरब डॉलर) खर्च किए जा रहे हैं। टनलिंग का काम मई 2026 में शुरू हुआ था, जो इंटरनेशनल सिटी 1 स्टेशन से तीन अलग-अलग दिशाओं में चल रहा है। जुलाई 2026 तक इस मशीन ने ड्रैगन मार्ट स्टेशन तक की 1,200 मीटर की खुदाई पूरी कर ली है और अब यह अल वरका स्टेशन की तरफ आगे बढ़ रही है।

खास जानकारी
विवरण
मशीन का नाम Al Wugeisha
मशीन का वजन 2,000 टन
मशीन की लंबाई 163 मीटर
कुल ट्रैक लंबाई 30 किलोमीटर
कुल स्टेशन 14 स्टेशन
अंडरग्राउंड हिस्सा 15.5 किलोमीटर
एलीवेटेड हिस्सा 14.5 किलोमीटर
खुलने की तारीख 9 सितंबर 2029

यह नई लाइन दुबई के 2040 अर्बन मास्टर प्लान का हिस्सा है। इससे शहर के नौ मुख्य इलाकों को जोड़ा जाएगा, जिससे करीब 10 लाख लोगों को फायदा होगा और ट्रैफिक में 20 प्रतिशत तक की कमी आने की उम्मीद है। इस प्रोजेक्ट में पहली बार दुबई क्रीक के ऊपर 1.3 किलोमीटर लंबा मेट्रो ब्रिज भी बनाया जाएगा। इस पूरे काम को पूरा करने के लिए करीब 10,000 इंजीनियर और मजदूर लगे हुए हैं।