Dubai में शुरू होगा ‘Dubai-it’ Award, बेहतरीन आइडिया को हकीकत में बदलने वालों को मिलेगा सम्मान

World : दुबई सरकार उन लोगों और कंपनियों को सम्मानित करने जा रही है जो बड़े आइडियाज को तेजी और कुशलता के साथ जमीन पर उतारते हैं। इसके लिए ‘Dubai-it’ Award की शुरुआत की जा रही है। इस अवॉर्ड का मकसद उन उपलब्धियो

World : दुबई सरकार उन लोगों और कंपनियों को सम्मानित करने जा रही है जो बड़े आइडियाज को तेजी और कुशलता के साथ जमीन पर उतारते हैं। इसके लिए ‘Dubai-it’ Award की शुरुआत की जा रही है। इस अवॉर्ड का मकसद उन उपलब्धियों को पहचानना है जिन्होंने समाज और अर्थव्यवस्था पर सीधा असर डाला है।

दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के निर्देशों पर इस अवॉर्ड की घोषणा की गई है। यह पहल शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के उस विजन पर आधारित है जिसमें केवल आइडियाज की नहीं, बल्कि उनके नतीजों की अहमियत होती है। मोहम्मद अब्दुल्ला अल गेरगावी ने बताया कि यह अवॉर्ड दुबई की उस कार्यशैली को दर्शाता है जहां महत्वाकांक्षाओं को उपलब्धियों में बदला जाता है।

इस अवॉर्ड के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 अगस्त 2026 से शुरू होगी और 10 सितंबर 2026 तक चलेगी। पहले संस्करण के लिए पिछले चार सालों की उपलब्धियां मान्य होंगी, जबकि दूसरे संस्करण से केवल पिछले 24 महीनों के काम को देखा जाएगा। आवेदन डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए किए जा सकेंगे।

यह अवॉर्ड कुल 10 अलग-अलग क्षेत्रों में दिया जाएगा, जिनमें मुख्य रूप से ये शामिल हैं:

  • सरकारी प्रोजेक्ट्स और संस्थान
  • टेक्नोलॉजी और बिजनेस
  • शिक्षा और स्वास्थ्य
  • रियल एस्टेट और अर्थव्यवस्था
  • खेल और समाज
  • सर्विस सेक्टर

पुरस्कार के लिए चुने जाने वाले उम्मीदवारों को यह बताना होगा कि उन्होंने किस चुनौती का सामना किया, क्या कदम उठाए और उनके काम से लोगों या शहर पर क्या असर पड़ा। आवेदनों की जांच एक टेक्निकल एडवाइजरी कमेटी करेगी और अंत में एक स्वतंत्र जूरी विजेताओं का चुनाव करेगी।