Dubai में अब बिना ड्राइवर की टैक्सी से कर सकेंगे सफर, किराया सिर्फ 5 दिरहम

World : दुबई में अब भविष्य की सवारी शुरू हो गई है। शहर के जुमेराह और उम्म सुकीम जैसे इलाकों में बिना ड्राइवर वाली टैक्सी चलना शुरू कर दिया गया है। अब लोग सिर्फ 5 दिरहम किराया देकर इन स्मार्ट गाड़ियों में सफर कर सकेंगे। द

World : दुबई में अब भविष्य की सवारी शुरू हो गई है। शहर के जुमेराह और उम्म सुकीम जैसे इलाकों में बिना ड्राइवर वाली टैक्सी चलना शुरू कर दिया गया है। अब लोग सिर्फ 5 दिरहम किराया देकर इन स्मार्ट गाड़ियों में सफर कर सकेंगे।

दुबई की रोड्स एंड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA) ने इस सर्विस को आम जनता के लिए खोल दिया है। पहले यह सर्विस ट्रायल के तौर पर मुफ्त थी, लेकिन अब 15 जुलाई 2026 से इसके लिए मामूली किराया तय किया गया है। इन गाड़ियों को चलाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), हाई-डेफिनिशन मैपिंग और डीप लर्निंग जैसी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

सफर करने के लिए लोगों को Apollo Go ऐप या Uber ऐप के जरिए बुकिंग करनी होगी। बुकिंग के बाद ऐप में एक OTP आएगा, जिससे गाड़ी का लॉक खुलेगा और सवारी शुरू होगी। सुरक्षा के लिए इन गाड़ियों में 40 सेंसर और डिटेक्टर लगाए गए हैं।

RTA के चेयरमैन मत्तूर अल तायर ने बताया कि दुबई का लक्ष्य 2030 तक शहर के 25 प्रतिशत सफर को बिना ड्राइवर वाली गाड़ियों से पूरा करना है। इस प्रोजेक्ट में Baidu (Apollo Go) और WeRide जैसी कंपनियां शामिल हैं। अभी पहले चरण में 100 गाड़ियां उतारी गई हैं, जिसे आने वाले तीन सालों में बढ़ाकर 1,000 और बाद में 4,000 तक ले जाने की योजना है।