Dubai में Sheikh Hamdan ने लॉन्च किया ‘Dubai-it Award’, तेजी से काम करने वालों को मिलेगा सम्मान
World : दुबई के क्राउन प्रिंस Sheikh Hamdan bin Mohammed bin Rashid Al Maktoum ने एक नया सालाना अवार्ड ‘Dubai-it Award’ शुरू किया है। यह अवार्ड उन लोगों, कंपनियों और संस्थाओं को दिया जाएगा जो दुबई के तरक्की व
World : दुबई के क्राउन प्रिंस Sheikh Hamdan bin Mohammed bin Rashid Al Maktoum ने एक नया सालाना अवार्ड ‘Dubai-it Award’ शुरू किया है। यह अवार्ड उन लोगों, कंपनियों और संस्थाओं को दिया जाएगा जो दुबई के तरक्की वाले मॉडल को अपनाते हैं। इसका मकसद ऐसे काम करने वालों को पहचान देना है जो बड़े और मुश्किल आइडियाज को बहुत कम समय में और बेहतरीन तरीके से हकीकत में बदलते हैं।
Sheikh Hamdan ने ‘Dubai-it’ का मतलब समझाते हुए कहा कि इसका अर्थ है किसी भी काम को पूरी कुशलता, रफ्तार और असर के साथ पूरा करना। वह चाहते हैं कि विज़न को नतीजों में बदला जाए जिसे पूरी दुनिया देख सके। यह पहल Sheikh Mohammed bin Rashid Al Maktoum के विज़न से प्रेरित है और इसका लक्ष्य संस्थानों में काम करने के तरीके को बदलना है ताकि भविष्य के विकास के लिए एक नया मानक तय हो सके।
इस अवार्ड के तहत कई अलग-अलग कैटेगरी रखी गई हैं जिनमें सरकारी काम, रियल एस्टेट, अर्थव्यवस्था, शिक्षा, टेक्नोलॉजी और कम्युनिटी जैसे क्षेत्र शामिल हैं। कुछ मुख्य प्रोजेक्ट कैटेगरी इस प्रकार हैं:
- सरकारी प्रोजेक्ट जिसने रिकॉर्ड समय में शानदार नतीजे दिए हों।
- टेक्नोलॉजी आधारित प्रोजेक्ट जिसने आइडिया को असरदार नतीजे में बदला हो।
- शिक्षा से जुड़ा प्रोजेक्ट जिसमें ‘Dubai-it’ की सोच को शामिल किया गया हो।
The Executive Office के चेयरमैन Mohammad Al Gergawi ने बताया कि यह अवार्ड दुबई के काम करने के तरीके और उसकी सोच को और मजबूत करने में मदद करेगा। इस अवार्ड की शुरुआत 24 जून 2026 को की गई थी।