Dubai जाने का सुनहरा मौका, वहां रहने वाले लोग बुलाएंगे अपने दोस्तों और परिवार को, मिलेंगे भारी डिस्काउंट

World: दुबई सरकार ने अपने यहां रहने वाले लोगों के लिए एक खास स्कीम शुरू की है। इसका नाम ‘A Dubai Invite’ रखा गया है। इस पहल के जरिए दुबई में रहने वाले लोग अपने परिवार और दोस्तों को शहर घूमने के लिए बुला सकते

World: दुबई सरकार ने अपने यहां रहने वाले लोगों के लिए एक खास स्कीम शुरू की है। इसका नाम ‘A Dubai Invite’ रखा गया है। इस पहल के जरिए दुबई में रहने वाले लोग अपने परिवार और दोस्तों को शहर घूमने के लिए बुला सकते हैं। दुबई डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमी एंड टूरिज्म (DET) चाहता है कि वहां रहने वाले लोग शहर के एंबेसडर बनें और दुनिया भर के लोगों को दुबई की खूबियां बताएं।

यह प्रोग्राम 20 जुलाई 2026 से शुरू हो चुका है और 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। जो लोग दुबई में रहते हैं और जिनकी उम्र 18 साल से ज्यादा है और जिनके पास वैध एमिरेट्स आईडी है, वे इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं। इसके तहत वे अपने उन करीबियों को बुला सकते हैं जो दुबई के बाहर रहते हैं और टूरिस्ट वीजा पर वहां आएंगे।

इस स्कीम की सबसे खास बात यह है कि मेहमानों को बुलाने वाले मेजबान को शानदार रिवॉर्ड्स मिलेंगे। एक योग्य नामांकन पर 3,000 दिरहम से ज्यादा के फायदे मिल सकते हैं। इसमें होटलों में 45% तक की छूट, रिसॉर्ट क्रेडिट और बड़े अट्रैक्शन जैसे एक्वावेंचर वॉटरपार्क, IMG वर्ल्ड्स ऑफ एडवेंचर और ग्रैंड हयात वॉटरपार्क में बचत शामिल है। साथ ही केयरिम (Careem) के जरिए ट्रांसपोर्ट में भी छूट मिलेगी।

विवरण जानकारी
कैंपेन की अवधि 20 जुलाई 2026 से 31 अक्टूबर 2026
गेस्ट रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2026
रिवॉर्ड की वैधता 31 दिसंबर 2026 तक
अधिकतम रिवॉर्ड पैकेज प्रति निवासी अधिकतम 3 पैकेज
नामांकन सीमा एक बार में अधिकतम 5 मेहमान
वीजा जिम्मेदारी मेहमानों को अपना वीजा खुद लेना होगा

नूर अल गेज़िरी, जो DET में स्पेशल प्रोजेक्ट्स और MENA की AVP हैं, ने बताया कि लोग अपने करीबियों पर ज्यादा भरोसा करते हैं, इसलिए इस स्कीम के जरिए दुबई की खूबसूरती को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। मेहमानों के आने की पुष्टि दुबई के जनरल डायरेक्टोरेट ऑफ आइडेंटिटी एंड फॉरेनर्स अफेयर्स द्वारा की जाएगी। जैसे ही मेहमान की एंट्री वेरिफाई होगी, 72 घंटे के भीतर रिवॉर्ड ईमेल के जरिए भेज दिए जाएंगे।