Dubai में कुरान प्रतियोगिता का क्रेज, 120 देशों से 12 हजार आवेदन, विजेताओं को मिलेंगे करोड़ों रुपये

World : दुबई में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल होली कुरान अवार्ड के 29वें संस्करण को लेकर दुनिया भर में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। रजिस्ट्रेशन शुरू होने के महज दो हफ्तों के भीतर ही 120 देशों से 12,000 से ज्यादा लोगों ने

World : दुबई में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल होली कुरान अवार्ड के 29वें संस्करण को लेकर दुनिया भर में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। रजिस्ट्रेशन शुरू होने के महज दो हफ्तों के भीतर ही 120 देशों से 12,000 से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है। यह संख्या पिछले साल के मुकाबले 113.6% ज्यादा है, जो इस प्रतियोगिता के प्रति बढ़ते आकर्षण को बताता है।

इस प्रतियोगिता की शुरुआत 7 जुलाई 2026 को यूएई के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के संरक्षण में हुई। इस बार का मुख्य उद्देश्य दुनिया की सबसे खूबसूरत कुरान तिलावत की खोज करना है। आवेदन की प्रक्रिया 15 अगस्त 2026 तक खुली रहेगी। इच्छुक प्रतिभागी आधिकारिक वेबसाइट www.quran.gov.ae पर जाकर अपना वीडियो और जरूरी दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।

प्रतियोगिता को अलग-अलग चरणों में बांटा गया है। पहले चरण के बाद 1 सितंबर से 14 सितंबर 2026 तक वर्चुअल तरीके से दूसरा दौर चलेगा। इसके बाद फरवरी 2027 में पब्लिक वोटिंग होगी, जिसके आधार पर सबसे खूबसूरत तिलावत का चुनाव किया जाएगा। विजेताओं को रमजान 2027 के दूसरे हफ्ते में सम्मानित किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता की सबसे बड़ी खासियत इसकी इनामी राशि है, जो कुल मिलाकर 12 मिलियन दिरहम (करीब 3.27 मिलियन डॉलर) से ज्यादा है।

श्रेणी/पुरस्कार इनामी राशि
प्रथम पुरस्कार (16 वर्ष से ऊपर पुरुष) 1 मिलियन डॉलर
प्रथम पुरस्कार (16 वर्ष से कम पुरुष और महिला) 1 मिलियन डॉलर
द्वितीय पुरस्कार (प्रत्येक श्रेणी) 100,000 डॉलर
तृतीय पुरस्कार (प्रत्येक श्रेणी) 50,000 डॉलर
ग्लोबल कुरानिक पर्सनैलिटी अवार्ड 1 मिलियन डॉलर

प्रतियोगिता के नियमों के मुताबिक, 16 साल से ऊपर के पुरुषों के लिए कुरान का पूरा हिफ्ज और तजवीद के नियमों की महारत जरूरी है। वहीं, 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए खूबसूरत आवाज और बेहतर प्रदर्शन को देखा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों के रहने और आने-जाने का खर्च दुबई सरकार का इस्लामिक अफेयर्स एंड चैरिटेबल एक्टिविटीज डिपार्टमेंट (IACAD) उठाएगा।