Dubai में गैस सिलेंडर धमाका, केरल के युवक समेत 2 की मौत, जांच में जुटी पुलिस

World: दुबई के शेख जायद रोड के पास एक कार शोरूम में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हुआ। इस दर्दनाक घटना में दो लोगों की जान चली गई और पांच लोग घायल हो गए। मरने वालों में भारत का एक युवक और कैमरून का एक नागरिक शामिल है। ह

World: दुबई के शेख जायद रोड के पास एक कार शोरूम में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हुआ। इस दर्दनाक घटना में दो लोगों की जान चली गई और पांच लोग घायल हो गए। मरने वालों में भारत का एक युवक और कैमरून का एक नागरिक शामिल है।

हादसे में जान गंवाने वाले भारतीय नागरिक की पहचान 27 वर्षीय Shijin Paul के रूप में हुई है। Shijin Paul केरल के Kottarakkara के रहने वाले थे और उसी कार शोरूम में मल्टीमीडिया मार्केटिंग स्पेशलिस्ट और सोशल मीडिया मैनेजर के तौर पर काम करते थे। वहीं दूसरा मृतक 30 वर्षीय Nkeng Boris था, जो कैमरून का नागरिक था और वहां ऑटो मैकेनिक का काम करता था।

दुबई सिविल डिफेंस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और घायलों को मेडिकल मदद पहुंचाई। दुबई सरकार के मीडिया ऑफिस ने इस पूरी घटना की पुष्टि की है। फिलहाल जिस कार शोरूम में यह धमाका हुआ, उसे अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

दुबई में भारतीय दूतावास Shijin Paul के परिवार के संपर्क में है और उनके पार्थिव शरीर को वापस भारत लाने की प्रक्रिया में मदद कर रहा है। वहीं कैमरून दूतावास भी Nkeng Boris के परिवार को कानूनी सहायता दे रहा है। दुबई पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि सिलेंडर धमाका कैसे हुआ। पुलिस ने पहले भी असुरक्षित तरीके से गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने को लेकर चेतावनी जारी की थी।