Dubai में सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब हफ्ते में 4 दिन काम और कम होंगे घंटे

World : दुबई सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए ‘Our Flexible Summer’ पॉलिसी को एक बार फिर लागू कर दिया है। इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों को काम और निजी जीवन के बीच बेहतर तालमेल बिठाने में मदद मिलेगी। यह पहल 2

World : दुबई सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए ‘Our Flexible Summer’ पॉलिसी को एक बार फिर लागू कर दिया है। इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों को काम और निजी जीवन के बीच बेहतर तालमेल बिठाने में मदद मिलेगी। यह पहल 29 जून से 10 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी, जिससे कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य और उत्पादकता में सुधार होने की उम्मीद है।

दुबई गवर्नमेंट ह्यूमन रिसोर्सेज डिपार्टमेंट (DGHR) ने इस प्रोग्राम के लिए दो अलग-अलग मॉडल तैयार किए हैं। सरकारी विभाग अपनी जरूरत के हिसाब से इनमें से किसी एक को चुन सकते हैं। पहले मॉडल में कर्मचारी सोमवार से गुरुवार तक आठ घंटे काम करेंगे और शुक्रवार की छुट्टी रहेगी, जिससे यह प्रभावी रूप से 4-डे वर्क वीक बन जाएगा। वहीं दूसरे मॉडल में सोमवार से गुरुवार तक सात घंटे और शुक्रवार को साढ़े चार घंटे काम करना होगा। इसके अलावा, कुछ विभाग रिमोट वर्किंग यानी घर से काम करने की सुविधा भी दे सकते हैं।

DGHR के डायरेक्टर जनरल अब्दुल्ला अली बिन जायद अल फलासी ने बताया कि कर्मचारियों की खुशहाली और उनके जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने से संस्था की सफलता और स्थिरता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि यह कदम दुबई के उस मॉडल का हिस्सा है जो टैलेंट और क्वालिटी ऑफ लाइफ में निवेश को प्राथमिकता देता है। यह प्रोग्राम ‘Year of Family’ के उद्देश्यों को भी पूरा करता है, ताकि लोग अपने प्रोफेशनल काम के साथ-साथ परिवार और सामाजिक जिम्मेदारियों को भी समय दे सकें।

यह इस तरह की पहल का तीसरा लगातार साल है। इससे पहले 2024 और 2025 में भी इसे सफलतापूर्वक लागू किया गया था। दुबई मीडिया ऑफिस ने भी इस जानकारी की पुष्टि की है। इस पूरी योजना का मुख्य उद्देश्य सरकारी सेवाओं के स्तर को बनाए रखते हुए कर्मचारियों को एक स्वस्थ जीवनशैली देना है।