Dubai में धमाकों की खबर निकली झूठी, सरकार ने Reuters की रिपोर्ट को किया खारिज

World : दुबई के डाउनटाउन इलाके में धमाकों की खबरें सोशल मीडिया और कुछ मीडिया हाउस पर तेजी से फैल रही थीं। इन खबरों से लोग घबरा गए थे, लेकिन अब दुबई सरकार ने साफ कर दिया है कि वहां ऐसा कोई हादसा नहीं हुआ है। यह सारी खबरें

World : दुबई के डाउनटाउन इलाके में धमाकों की खबरें सोशल मीडिया और कुछ मीडिया हाउस पर तेजी से फैल रही थीं। इन खबरों से लोग घबरा गए थे, लेकिन अब दुबई सरकार ने साफ कर दिया है कि वहां ऐसा कोई हादसा नहीं हुआ है। यह सारी खबरें पूरी तरह गलत थीं।

मामला तब शुरू हुआ जब Reuters ने खबर चलाई कि डाउनटाउन दुबई में कुछ लोगों ने धमाकों की आवाज सुनी है। इस खबर के बाद शहर में हलचल मच गई। लेकिन जल्द ही Government of Dubai Media Office (GDMO) ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि धमाकों की ये खबरें झूठ हैं। सरकार ने स्पष्ट किया कि वहां कोई विस्फोट नहीं हुआ है।

दुबई मीडिया ऑफिस ने लोगों और मीडिया संस्थानों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से मिली जानकारी पर ही भरोसा करें। सरकार ने चेतावनी दी है कि बिना पुष्टि के अफवाहें फैलाना गलत है। साथ ही यह भी कहा गया है कि जो मीडिया संस्थान दुबई के बारे में गलत खबरें छापेंगे, उनके खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि Reuters ने बाद में अपनी रिपोर्ट को अपडेट किया और उसमें दुबई मीडिया ऑफिस के इनकार वाली बात को भी शामिल किया। इससे पहले जून 2026 में भी एक तकनीकी खराबी की वजह से मिसाइल हमले का गलत अलर्ट जारी हो गया था, जिससे लोग डर गए थे।