Dubai में डिलीवरी राइडर्स के लिए खुशखबरी, गर्मी से बचाने के लिए बनेंगे नए रेस्ट एरिया और मिलेगा मुफ्त खाना

World : दुबई प्रशासन ने भीषण गर्मी के दौरान डिलीवरी करने वाले राइडर्स की मदद के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। शहर के चुनिंदा बस और मेट्रो स्टेशनों पर नए रेस्ट एरिया बनाए जा रहे हैं ताकि राइडर्स धूप और गर्मी से बच सकें। इन के

World : दुबई प्रशासन ने भीषण गर्मी के दौरान डिलीवरी करने वाले राइडर्स की मदद के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। शहर के चुनिंदा बस और मेट्रो स्टेशनों पर नए रेस्ट एरिया बनाए जा रहे हैं ताकि राइडर्स धूप और गर्मी से बच सकें। इन केंद्रों पर राइडर्स को छायादार जगह और गरम भोजन की सुविधा दी जाएगी, जिससे उनकी सेहत और सुरक्षा का ख्याल रखा जा सके।

यह पूरी व्यवस्था यूएई की सालाना ‘मिड-डे ब्रेक’ पॉलिसी के तहत की गई है। इस नियम के मुताबिक, 15 जून से 15 सितंबर तक दोपहर 12:30 बजे से 3:00 बजे तक सीधी धूप में बाहरी काम करना मना है। दुबई के रोड्स एंड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA) ने इस बार अस्थायी रेस्ट एरिया की संख्या 15 से बढ़ाकर 23 कर दी है, जो पिछले साल के मुकाबले 53% ज्यादा है।

RTA के लाइसेंसिंग एजेंसी के CEO अहमद महबूब ने बताया कि उनका मुख्य मकसद सड़क सुरक्षा को बढ़ाना और हादसों के खतरे को कम करना है। साथ ही, शहर के मुख्य डिलीवरी जोन जैसे अल बरशा, अल सतवा, अल करमा और अरजन में करीब 40 स्थायी एयर-कंडीशन्ड रेस्ट एरिया पूरी तरह चालू कर दिए गए हैं। पूरे यूएई में इस सीजन में डिलीवरी वर्कर्स के लिए 12,000 से ज्यादा एसी वाले रेस्ट स्टेशन उपलब्ध कराए गए हैं।

इन सुविधाओं में राइडर्स के लिए पानी की मशीन, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट और मोटरसाइकिल पार्किंग की व्यवस्था होगी। यूएई फूड बैंक और Deliveroo जैसी कंपनियों ने मिलकर इन केंद्रों पर तैयार गरम भोजन पहुँचाने की जिम्मेदारी ली है। Talabat, Noon, Careem और Keeta जैसे प्लेटफॉर्म भी इस प्रोग्राम में सहयोग कर रहे हैं। राइडर्स अपनी सुविधा के अनुसार इन केंद्रों की लोकेशन को अपनी डिलीवरी ऐप के मैप पर देख सकेंगे और अपने मालिक की सहमति से काम को बीच में रोककर आराम कर सकेंगे।