Dubai Customs ने पकड़ी 7 करोड़ सिगरेट की बड़ी खेप, कपड़ों के पार्सल में छिपाकर यूरोप भेजा जा रहा था माल
World : दुबई कस्टम्स ने तस्करी के एक बड़े प्रयास को नाकाम करते हुए करीब 7 करोड़ अवैध सिगरेट जब्त की हैं। यह पूरा माल यूरोप के एक देश भेजा जा रहा था। अधिकारियों ने इसे दुबई के ट्रेड गेटवे पर चेकिंग के दौरान पकड़ा। दुबई कस
World : दुबई कस्टम्स ने तस्करी के एक बड़े प्रयास को नाकाम करते हुए करीब 7 करोड़ अवैध सिगरेट जब्त की हैं। यह पूरा माल यूरोप के एक देश भेजा जा रहा था। अधिकारियों ने इसे दुबई के ट्रेड गेटवे पर चेकिंग के दौरान पकड़ा।
दुबई कस्टम्स ने बताया कि यह ऑपरेशन 15 अगस्त 2026 को चलाया गया। जांच टीम ने रिस्क इंडिकेटर एनालिसिस और शिपमेंट डेटा की बारीकी से जांच की। इस दौरान पता चला कि तीन अलग-अलग एयर कार्गो केंद्रों से भेजे गए नौ शिपमेंट एक ही आयातक (Importer) से जुड़े थे। इसी कड़ी को जोड़कर टीम ने इन खेपों को पकड़ा।
तस्करों ने इन सिगरेटों को बहुत चालाकी से छिपाया था। कागजों पर इस माल को ‘कपड़े’ (Clothing) बताया गया था, लेकिन अंदर 3,60,500 कार्टन सिगरेट भरे हुए थे। इसमें कुल मिलाकर करीब सात टन तंबाकू पाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि वे संगठित तस्करी को रोकने के लिए कार्गो चेकिंग और कड़ी कर रहे हैं।
दुबई के एयर कार्गो केंद्रों से मिले आंकड़े बताते हैं कि पिछले तीन महीनों में कुल 182 जब्ती हुई हैं। इनमें से 21 मामले कस्टम्स से जुड़े थे और 161 मामले सुरक्षा संबंधी थे।