Dubai में गर्मी से बचने का नया तरीका, बटन दबाते ही सड़क पर होने लगी बारिश

World: दुबई की भीषण गर्मी से निपटने के लिए एक अनोखा तरीका सामने आया है। वहां एक ऐसी सड़क बनाई गई है जहां लोग सिर्फ एक बटन दबाकर बारिश करवा सकते हैं। इस तकनीक की चर्चा अब सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही है। The UAE Times ने

World: दुबई की भीषण गर्मी से निपटने के लिए एक अनोखा तरीका सामने आया है। वहां एक ऐसी सड़क बनाई गई है जहां लोग सिर्फ एक बटन दबाकर बारिश करवा सकते हैं। इस तकनीक की चर्चा अब सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही है।

The UAE Times ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें इस खास सिस्टम के बारे में बताया गया। यह एक क्लाइमेट-कंट्रोल्ड स्ट्रीट है जो एक कांच की छत के नीचे बनी है। यहां आर्टिफिशियल रेन यानी कृत्रिम बारिश का सिस्टम लगाया गया है ताकि बाहर की भीषण गर्मी में भी लोगों को ठंडक मिल सके और वे सुकून से घूम सकें।

इस सिस्टम का मकसद गर्मियों के दौरान लोगों को एक रिफ्रेशिंग माहौल देना है। वहां आने वाले लोग इस अनुभव से काफी खुश नजर आए। यह तकनीक दुबई की अत्यधिक गर्मी को देखते हुए तैयार की गई है ताकि लोग बाहरी वातावरण का आनंद ले सकें।