Dubai में अब कोई नहीं सोएगा भूखा, Sheikh Mohammed ने शुरू की ‘Bread for All’ मुहिम, स्मार्ट मशीन से मिलेगी फ्री रोटी

World : दुबई के शासक Sheikh Mohammed bin Rashid Al Maktoum ने शहर में गरीबी और भूख को खत्म करने के लिए ‘Bread for All’ नाम से एक खास पहल शुरू की है। इस मुहिम का मकसद यह पक्का करना है कि दुबई में रहने वाला कोई

World : दुबई के शासक Sheikh Mohammed bin Rashid Al Maktoum ने शहर में गरीबी और भूख को खत्म करने के लिए ‘Bread for All’ नाम से एक खास पहल शुरू की है। इस मुहिम का मकसद यह पक्का करना है कि दुबई में रहने वाला कोई भी व्यक्ति, चाहे वह मजदूर हो या कोई जरूरतमंद परिवार, भूखा न सोए। इसके लिए शहर में स्मार्ट मशीनें लगाई गई हैं जिनसे लोग मुफ्त में ताजी रोटी और गरम खाना ले सकते हैं।

यह प्रोजेक्ट 17 सितंबर 2022 को शुरू हुआ था और अब यह 24 घंटे और सातों दिन काम करता है। इसमें खास तरह की ऑटोमेटेड मशीनें लगाई गई हैं, जिनमें बस एक बटन दबाते ही ताजी रोटी बाहर आ जाती है। इस सिस्टम को इस तरह बनाया गया है कि मदद लेने वाले व्यक्ति को किसी के सामने हाथ न फैलाना पड़े और उसकी गरिमा बनी रहे। नवंबर 2025 से इस सेवा का विस्तार किया गया है, जिसमें अब रोटी के साथ-साथ गरम भोजन भी दिया जा रहा है।

भविष्य में इस सुविधा का सही इस्तेमाल हो और सबको बराबर मौका मिले, इसके लिए डिजिटल आईडी सिस्टम लागू किया गया है। इसके जरिए एक व्यक्ति दिन में एक बार भोजन ले सकता है। यह मशीनें दुबई के अलग-अलग इलाकों जैसे Al Mizhar, Al Warqa’a, Mirdif, Nad Alsheba, Nadd Al Hamar, Al Qouz और Al Bada’a में aswaaq सुपरमार्केट के साथ मिलकर लगाई गई हैं।

इस नेक काम में आम लोग और कंपनियां भी अपना योगदान दे सकते हैं। लोग Dubai Now ऐप, SMS या वेबसाइट के जरिए पैसे दान कर सकते हैं। SMS के लिए 3656 (10 AED), 3658 (50 AED), 3659 (100 AED) और 3679 (500 AED) जैसे नंबर जारी किए गए हैं। Mohammed Bin Rashid Global Centre for Endowment Consultancy (MBRGCEC) इस पूरे प्रोजेक्ट का मैनेजमेंट देख रहा है।