Dubai बना दुनिया का दूसरा सबसे स्मार्ट शहर, New York को पछाड़ा; AI के इस्तेमाल में रहा सबसे आगे
World: दुबई ने दुनिया के सबसे स्मार्ट शहरों की लिस्ट में बड़ा धमाका किया है। Boston Consulting Group (BCG) की नई रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई अब दुनिया का दूसरा सबसे स्मार्ट शहर बन गया है और उसने न्यूयॉर्क को पीछे छोड़ दिया
World: दुबई ने दुनिया के सबसे स्मार्ट शहरों की लिस्ट में बड़ा धमाका किया है। Boston Consulting Group (BCG) की नई रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई अब दुनिया का दूसरा सबसे स्मार्ट शहर बन गया है और उसने न्यूयॉर्क को पीछे छोड़ दिया है। यह रैंकिंग BCG Intelligent Cities Index 2026 के जरिए जारी की गई है।
इस इंडेक्स में दुनिया के 39 देशों के 61 बड़े शहरों की जांच की गई। इसमें यह देखा गया कि कौन सा शहर अपनी जनता, बिजनेस और आने वाले मेहमानों की जिंदगी आसान बनाने के लिए AI और डिजिटल तकनीक का सही इस्तेमाल कर रहा है। दुबई को कुल 80 अंक मिले और स्मार्ट सॉल्यूशंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को अपनाने के मामले में दुबई पूरी दुनिया में पहले नंबर पर रहा।
रैंकिंग की बात करें तो लंदन दुनिया का सबसे स्मार्ट शहर रहा, जबकि दुबई दूसरे स्थान पर आया। इसके बाद न्यूयॉर्क सिटी, वॉशिंगटन डी.सी. और एम्स्टर्डम का नंबर आता है। दुबई उन पांच शहरों में शामिल है जिन्हें इस इंडेक्स में सबसे ऊंचा ‘लीडिंग’ लेवल मिला है।
BCG के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अकरम अवद ने बताया कि किसी भी शहर को इंटेलिजेंट बनाने में AI की बड़ी भूमिका होती है और UAE ने इसे आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत अच्छे से उतारा है। वहीं डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के डायरेक्टर रामी मौरतादा ने कहा कि दुबई की इस कामयाबी के पीछे वहां का डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, टैलेंट और सरकारी व प्राइवेट सेक्टर का साथ मिलकर काम करना है।
दुबई सरकार ने 2023 में ‘दुबई डिजिटल स्ट्रैटेजी’ शुरू की थी, जिसमें डेटा, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल इकोनॉमी पर जोर दिया गया। इसके अलावा ‘स्मार्ट दुबई’ पहल और रोड्स एंड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA) जैसे विभागों ने AI का इस्तेमाल कर सेवाओं को और बेहतर बनाया है, जिससे वहां रहने वाले लोगों को काफी सुविधा मिल रही है।