Dubai और Al Ain रोड पर भारी बारिश और ओले, प्रशासन ने जारी की चेतावनी
World : UAE के दुबई और अल ऐन रोड पर भारी बारिश और गरज के साथ तूफान आया है। इस दौरान तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे, जिससे सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले समय में भी मौसम अस्थिर रह सकता
World : UAE के दुबई और अल ऐन रोड पर भारी बारिश और गरज के साथ तूफान आया है। इस दौरान तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे, जिससे सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले समय में भी मौसम अस्थिर रह सकता है, इसलिए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
National Centre of Meteorology (NCM) ने बताया कि यह अस्थिर मौसम इंटरट्रॉपिकल कन्वर्जेंस ज़ोन (ITCZ) के उत्तर की ओर बढ़ने और ओमान की खाड़ी से आने वाली नमी की वजह से है। NCM ने कई इलाकों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। 8 अगस्त को अल ऐन में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि दुबई में रात के समय बादल छाए रह सकते हैं। इससे पहले 7 अगस्त को भी धूल भरी हवाएं और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया था।
Dubai Police और Abu Dhabi Police ने ड्राइवरों को बहुत सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह दी है। पुलिस ने कहा है कि बारिश के दौरान गाड़ी की रफ्तार कम रखें और दो वाहनों के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखें। साथ ही टायर, वाइपर और लाइट की जांच कर लें ताकि सफर सुरक्षित रहे। Abu Dhabi Police ने पहले मौसम खराब होने पर दुबई से अल ऐन रोड की स्पीड लिमिट 140 kph से घटाकर 120 kph कर दी थी।
Ministry of Interior ने लोगों को बेवजह बाहर निकलने से बचने और बाढ़ वाले इलाकों या घाटियों से दूर रहने को कहा है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जो लोग बाढ़ वाले क्षेत्रों या घाटियों के पास जमा होंगे, उन पर 1,000 AED का जुर्माना लगाया जाएगा और छह ब्लैक पॉइंट्स दिए जाएंगे। किसी भी आपातकालीन स्थिति में 999 नंबर पर कॉल करने की सलाह दी गई है।