Dubai Airport पर अब बिना पासपोर्ट-वीजा के होगी एंट्री, Smart Gates से लाखों यात्रियों का सफर हुआ आसान

World : दुबई एयरपोर्ट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब वहां पासपोर्ट और फिजिकल डॉक्यूमेंट्स की जरूरत कम हो गई है। दुबई के स्मार्ट ट्रैवल सिस्टम ने 2026 के पहले छह महीनों में करीब 94 लाख यात्रियों को प्र

World : दुबई एयरपोर्ट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब वहां पासपोर्ट और फिजिकल डॉक्यूमेंट्स की जरूरत कम हो गई है। दुबई के स्मार्ट ट्रैवल सिस्टम ने 2026 के पहले छह महीनों में करीब 94 लाख यात्रियों को प्रोसेस किया है, जिससे एयरपोर्ट पर लंबी लाइनों से छुटकारा मिल गया है।

GDRFA दुबई द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी से जून 2026 के बीच कुल 9,464,057 यात्रियों ने इस स्मार्ट सिस्टम का इस्तेमाल किया। इनमें से सबसे ज्यादा 9,024,736 यात्रियों ने स्मार्ट गेट्स के जरिए अपनी यात्रा पूरी की। इसके अलावा 439,321 लोगों ने ‘ट्रैवल विदाउट बॉर्डर्स – रेड कार्पेट’ सर्विस का लाभ उठाया।

इस नई तकनीक ने बॉर्डर पर लगने वाले समय को काफी कम कर दिया है। पहले जहां कागजी कार्रवाई में औसतन 12.5 सेकंड लगते थे, अब रेड कार्पेट सर्विस की मदद से यह काम सिर्फ 3.4 सेकंड में हो गया है। यह सिस्टम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बायोमेट्रिक पहचान पर काम करता है, जिससे एक साथ 10 यात्री बिना किसी टचपॉइंट के आगे बढ़ सकते हैं।

GDRFA दुबई के डायरेक्टर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद अहमद अल मर्री ने बताया कि यह उपलब्धि यूएई और दुबई के इनोवेशन और एआई विजन का हिस्सा है। वहीं दुबई एयरपोर्ट्स के सीओओ माजिद अल जोकर ने कहा कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को संभालने के लिए बायोमेट्रिक और डिजिटल समाधानों में निवेश जारी रहेगा।

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 के बिजनेस क्लास डिपार्चर पर रेड कार्पेट सर्विस पहले से उपलब्ध है और इसे जल्द ही अन्य टर्मिनल्स और अराइवल सेक्शन में भी लगाया जाएगा। सरकार ने पात्र यात्रियों को स्मार्ट गेट्स और रेड कार्पेट सर्विस के लिए पहले से रजिस्ट्रेशन करने की सलाह दी है, जिसकी जानकारी GDRFA दुबई की वेबसाइट पर मिल जाएगी।

अगले कुछ महीनों में यूएई अपनी एमिरेट्स आईडी सिस्टम को सभी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट्स के स्मार्ट गेट्स के साथ पूरी तरह जोड़ देगा। साथ ही, 12 से 14 अक्टूबर 2026 तक दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में होने वाले 25वें एयरपोर्ट शो में इन नई बायोमेट्रिक तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा।