Delhi में DRI का बड़ा एक्शन, 21 करोड़ का सोना जब्त, 4 लोग गिरफ्तार
Delhi: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने राजधानी दिल्ली में सोने की तस्करी करने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस ऑपरेशन के दौरान अधिकारियों ने करीब 21.40 करोड़ रुपये की कीमत का 15 किलो विदेशी सोना ज
Delhi: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने राजधानी दिल्ली में सोने की तस्करी करने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस ऑपरेशन के दौरान अधिकारियों ने करीब 21.40 करोड़ रुपये की कीमत का 15 किलो विदेशी सोना जब्त किया है। इस मामले में मास्टरमाइंड और एक विदेशी नागरिक समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
DRI अधिकारियों ने यह कार्रवाई दिल्ली के कूरियर टर्मिनल पर की। वहां थाईलैंड से एक पार्सल आया था जिसे ‘वर्न गियर’ (पुराने सामान) के तौर पर दिखाया गया था। जब अधिकारियों ने इस पार्सल की बारीकी से जांच की, तो उन्हें मैकेनिकल पुर्जों के अंदर बड़ी चालाकी से छिपाए गए सोने के 8 डिस्क मिले। हर डिस्क का वजन 1.5 किलो था, जिससे कुल 12 किलो सोना बरामद हुआ।
इसके बाद DRI ने इस पार्सल को पाने वाले व्यक्ति और गिरोह के मास्टरमाइंड के ठिकानों पर छापेमारी की। इन तलाशी अभियानों में सोने के दो और डिस्क मिले, जिनका वजन 3 किलो था। इस तरह कुल 15 किलो सोना जब्त किया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि तस्करी के लिए पैसों का लेन-देन करने के लिए क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल किया गया था। पकड़े गए मास्टरमाइंड के बारे में पता चला है कि वह पहले भी तस्करी के मामलों में शामिल रह चुका है।