Lucknow: डॉ. सोनिया नित्यानंद फिर बनीं KGMU की कुलपति, लगातार दूसरा कार्यकाल पाने वाली पहली महिला बनीं
UP/Lucknow: किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) में डॉ. सोनिया नित्यानंद की दोबारा कुलपति के तौर पर नियुक्ति हुई है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और KGMU की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने उन्हें तीन साल के दूसरे कार्यकाल के
UP/Lucknow: किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) में डॉ. सोनिया नित्यानंद की दोबारा कुलपति के तौर पर नियुक्ति हुई है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और KGMU की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने उन्हें तीन साल के दूसरे कार्यकाल के लिए नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 9 अगस्त 2026 को जारी आदेशों के बाद हुई है।
डॉ. सोनिया नित्यानंद ने पहली बार 10 अगस्त 2023 को इस पद की जिम्मेदारी संभाली थी। खास बात यह है कि 1905 में स्थापित हुए इस संस्थान के इतिहास में वह लगातार दूसरा कार्यकाल पाने वाली पहली कुलपति बन गई हैं। यह पूरी प्रक्रिया किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय अधिनियम, 2002 की धारा 16(1) के तहत पूरी की गई है। कुलाधिपति के विशेष कार्याधिकारी डॉ. सुधीर एम. बोबडे ने इस नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।
डॉ. नित्यानंद एक मशहूर क्लिनिकल हेमेटोलॉजिस्ट और मेडिकल वैज्ञानिक हैं। चिकित्सा के क्षेत्र में उनके काम की वजह से साल 2025 में उन्हें पद्मश्री से नवाजा गया था। उनके पिता पद्मश्री डॉ. नित्यानंद भी एक बड़े वैज्ञानिक थे, जिन्होंने भारत की पहली गैर-स्टेरॉयडल गर्भनिरोधक गोली ‘सहेली’ की खोज की थी।
उनके पहले कार्यकाल के दौरान KGMU ने काफी तरक्की की। संस्थान को NAAC से A++ मान्यता मिली और NIRF रैंकिंग में यह देश के टॉप पांच मेडिकल कॉलेजों में शामिल हुआ। जानकारों का मानना है कि उनके दोबारा आने से अस्पताल में चल रहे नए प्रोजेक्ट्स और सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं को और तेजी मिलेगी, जिससे मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।