DORTRESS Technologies ने लॉन्च किया नया सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म, अब क्वांटम कंप्यूटर के दौर में भी सुरक्षित रहेगा डेटा

Finance: नई दिल्ली की कंपनी DORTRESS Technologies ने डिजिटल सुरक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने एक ऐसा सोवरेन सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म पेश किया है जो आने वाले क्वांटम कंप्यूटिंग के दौर में डेटा को सुरक्षित

Finance: नई दिल्ली की कंपनी DORTRESS Technologies ने डिजिटल सुरक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने एक ऐसा सोवरेन सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म पेश किया है जो आने वाले क्वांटम कंप्यूटिंग के दौर में डेटा को सुरक्षित रखने के लिए बनाया गया है। इसका मकसद कंपनियों और आम लोगों के डेटा को चोरी होने से बचाना और प्राइवेसी को और मजबूत करना है।

आजकल दुनिया भर में क्लाउड सिक्योरिटी और डेटा प्राइवेसी को लेकर काफी चिंता बनी रहती है। DORTRESS Technologies का यह नया प्लेटफॉर्म पारंपरिक ट्रस्ट मॉडल के बजाय क्रिप्टोग्राफी पर आधारित है। इससे संस्थाएं अपने डेटा पर ज्यादा बेहतर कंट्रोल रख सकेंगी और उन्हें किसी तीसरे पक्ष पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

कंपनी का मानना है कि प्राइवेसी को क्रिप्टोग्राफी के जरिए ही लागू किया जाना चाहिए। उनका विजन एक ऐसी सुरक्षा परत तैयार करना है जो अलग-अलग माहौल में काम कर सके। यह सिस्टम आम लोगों, बड़ी कंपनियों, क्लाउड सर्विस देने वालों और एज एनवायरनमेंट सभी के लिए डेटा सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।