Strait of Hormuz पर अमेरिका का दावा, डोनाल्ड ट्रंप बोले- अब हमारा पूरा कंट्रोल

World : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओवल ऑफिस से एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि US Navy ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) के पूरे इलाके से समुद्री बारूदी सुरंगें (mines) हटा दी हैं। ट्रंप के मुताब

World : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओवल ऑफिस से एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि US Navy ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) के पूरे इलाके से समुद्री बारूदी सुरंगें (mines) हटा दी हैं। ट्रंप के मुताबिक अब इस महत्वपूर्ण शिपिंग रूट पर अमेरिका का 100 प्रतिशत कंट्रोल है और यह रास्ता अब खुला है।

डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि ईरान समय-समय पर समुद्र में माइन्स गिराता है, लेकिन अमेरिकी नौसेना उन्हें खोजकर नष्ट कर रही है। ट्रंप ने आदेश दिया है कि जो भी जहाज माइन्स डालने की कोशिश करेगा, उस पर हमला किया जाए। उन्होंने माइन्स हटाने के काम को तीन गुना तेज करने के निर्देश भी दिए हैं। इससे पहले अप्रैल 2026 में ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान की सभी 28 माइन ड्रॉपर नावें समुद्र की गहराई में भेजी जा चुकी हैं।

US Central Command (CENTCOM) ने पुष्टि की कि USS Frank E. Peterson और USS Michael Murphy जैसे युद्धपोतों ने इस मिशन की शुरुआत की थी। इसमें अंडरवॉटर ड्रोन की भी मदद ली गई ताकि यह पक्का किया जा सके कि रास्ता पूरी तरह साफ है। हालांकि, ईरान ने अमेरिका के इन दावों को मानने से इनकार कर दिया है। ईरान का कहना है कि जब तक अमेरिका उसके पोर्ट्स की नाकेबंदी नहीं हटाता और हर्जाना नहीं देता, तब तक वह इस रास्ते को पूरी तरह खुला नहीं छोड़ेगा।

ताजा हालात यह हैं कि 11 अगस्त 2026 को ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने इस रास्ते को फिर से बंद कर दिया है। ईरान ने अमेरिका पर समुद्री डकैती का आरोप लगाया है। शिप-ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म Kpler के आंकड़ों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों की संख्या में काफी कमी आई है। CENTCOM के मुताबिक, अमेरिका ने 20 से ज्यादा युद्धपोत वहां तैनात किए हैं और 55 मालवाहक जहाजों को अपना रास्ता बदलने पर मजबूर किया है।