Mumbai में घरेलू नौकर ने चुराए 47 लाख के सोने के सिक्के और जेवर, एयरपोर्ट से गिरफ्तार
Maharashtra : मुंबई के अंबोली इलाके में एक घरेलू नौकर ने अपने मालिक के घर से करीब 46.8 लाख रुपये के सोने के गहने और दुर्लभ ब्रिटिश सिक्के चुरा लिए। आरोपी की पहचान 26 वर्षीय राहुल कुमार शफी के रूप में हुई है, जो बिहार के
Maharashtra : मुंबई के अंबोली इलाके में एक घरेलू नौकर ने अपने मालिक के घर से करीब 46.8 लाख रुपये के सोने के गहने और दुर्लभ ब्रिटिश सिक्के चुरा लिए। आरोपी की पहचान 26 वर्षीय राहुल कुमार शफी के रूप में हुई है, जो बिहार के मधुबनी का रहने वाला है। वह पिछले दस सालों से एक शेयर ट्रेडर के घर काम कर रहा था।
यह मामला तब सामने आया जब 20 जुलाई 2026 को शेयर ट्रेडर आदित्य निर्मल झुनझुनवाला की बुजुर्ग मां ने देखा कि राहुल की जेब से सोने की एक चूड़ी गिर रही है। शक होने के बाद जब अगले दिन राहुल अचानक गायब हो गया, तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसी शाम उसे मुंबई एयरपोर्ट से तब दबोच लिया जब वह पटना जाने वाली फ्लाइट पकड़ने की कोशिश कर रहा था।
पुलिस के मुताबिक, राहुल ने घर से 120 साल पुराने ब्रिटिश रॉयल साइफर सिक्के और सोने के जेवर चोरी किए थे। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व डीसीपी पुरुषोत्तम कराड ने किया, जिसमें एसीपी डी अवारी, सीनियर इंस्पेक्टर प्रवीण पाटिल और एसआई प्रदीप फुंडे की टीम शामिल थी। अंबोली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से चोरी किया गया सारा सामान बरामद कर लिया गया है। फिलहाल राहुल कुमार शफी जेल में है।