Delhi Metro की Blue Line पर रात में उतरे MD, स्टेशनों पर सुविधाओं के काम का लिया जायजा

Delhi: दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। DMRC के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. विकास कुमार ने 10 और 11 जुलाई की दरमियानी रात Blue Line का दौरा किया। इस रात के निरीक्षण का मुख्य मकसद स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यो

Delhi: दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। DMRC के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. विकास कुमार ने 10 और 11 जुलाई की दरमियानी रात Blue Line का दौरा किया। इस रात के निरीक्षण का मुख्य मकसद स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों और यात्रियों की सुविधाओं की प्रगति की जांच करना था।

MD डॉ. विकास कुमार ने रात 12 बजे Dwarka Sec-21 स्टेशन से अपना दौरा शुरू किया और सुबह 5 बजे Noida City Centre स्टेशन पर इसे समाप्त किया। उन्होंने स्टेशनों के रीमॉडलिंग, नए एस्केलेटर लगाने और AFC गेट्स की सेटिंग बदलने जैसे कामों को करीब से देखा। ये सभी बदलाव इसलिए किए जा रहे हैं ताकि मेट्रो से सफर करने वाले लोगों को और बेहतर अनुभव मिल सके।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण स्टेशनों का जायजा लिया, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है:

  • Dwarka Sec-14
  • Dwarka Mor
  • Rajouri Garden
  • Karol Bagh
  • R K Ashram
  • Indraprashta
  • Noida City Centre

डॉ. कुमार ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि काम के दौरान जनता की सुविधा और सुरक्षा को सबसे ऊपर रखा जाए। उन्होंने काम की क्वालिटी बनाए रखने और समय पर प्रोजेक्ट पूरा करने पर जोर दिया ताकि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो। DMRC ने बताया कि इस तरह के निरीक्षण नियमित रूप से रात में किए जाते हैं क्योंकि मेट्रो सेवाएं बंद होने के बाद ही बिना किसी रुकावट के मेंटेनेंस और बुनियादी ढांचे के काम किए जा सकते हैं।