Diu में टूरिस्टों से ठगी करने वाला मास्टरमाइंड Mumbai से गिरफ्तार, White Dolphin Holidays के नाम पर लगाया करोड़ों का चूना

Gujarat/Diu: दीव पुलिस ने एक बड़े हॉलिडे मेंबरशिप घोटाले का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी अजय मेहला को मुंबई से गिरफ्तार किया है। यह पूरा खेल White Dolphin Holidays नाम की कंपनी के जरिए चलाया जा रहा था, जिसने करीब 40 से

Gujarat/Diu: दीव पुलिस ने एक बड़े हॉलिडे मेंबरशिप घोटाले का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी अजय मेहला को मुंबई से गिरफ्तार किया है। यह पूरा खेल White Dolphin Holidays नाम की कंपनी के जरिए चलाया जा रहा था, जिसने करीब 40 से 50 पर्यटकों को फर्जी वेकेशन पैकेज के नाम पर 70 से 80 लाख रुपये की ठगी की है।

इस घोटाले को अंजाम देने के लिए कंपनी एक खास तरीका अपनाती थी। गुरुग्राम में रजिस्टर्ड इस कंपनी के लोग टूरिस्ट जगहों पर जाकर लोगों को स्क्रैच कार्ड देते थे। इन कार्ड्स के जरिए उन्हें iPad या मुफ्त छुट्टियों जैसे इनाम का लालच दिया जाता था। इसके बाद पीड़ितों को दीव के The Fort House में एक प्रेजेंटेशन के लिए बुलाया जाता था। वहां सेल्स टीम उन्हें डरा-धमकाकर या दबाव डालकर लग्जरी होटलों के साथ पार्टनरशिप का दावा करती थी और उनसे लंबी अवधि की मेंबरशिप खरीदने को कहती थी। लोगों को 10 साल और 25 साल के प्लान बेचे गए, जिसमें 5 साल का एक पैकेज करीब 95,000 रुपये का था।

पीड़ितों ने बताया कि उन्हें लिमिटेड पीरियड डिस्काउंट का लालच देकर तुरंत पेमेंट करने पर मजबूर किया गया। पैसे लेने के बाद कंपनी ने कोई सर्विस नहीं दी और ग्राहकों से संपर्क करना बंद कर दिया। इस मामले में विकास सिंह और गंगा सरोत जैसे पीड़ितों ने मिलकर करीब 5.15 लाख रुपये दिए थे। अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच कई लोगों ने इस धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। फिलहाल पुलिस अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है और ठगी गई रकम को बरामद करने की कोशिश में जुटी है।