Dholpur से Delhi अब बिना ट्रेन बदले पहुंचेंगे यात्री, रेलवे ने बढ़ाया EMU ट्रेन का रूट, देखें समय सारिणी

Rajasthan/Dholpur: धौलपुर के रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर आई है। अब उन्हें दिल्ली जाने के लिए ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली-कोसीकलां के बीच चलने वाली 12 कोच वाली दैनिक EMU ट्रेन का संचा

Rajasthan/Dholpur: धौलपुर के रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर आई है। अब उन्हें दिल्ली जाने के लिए ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली-कोसीकलां के बीच चलने वाली 12 कोच वाली दैनिक EMU ट्रेन का संचालन अब धौलपुर जंक्शन तक बढ़ा दिया है। इस फैसले से धौलपुर, मथुरा और आगरा के बीच सफर करने वाले हजारों लोगों को सीधी और सस्ती रेल सेवा मिल सकेगी।

इस नई व्यवस्था का सबसे ज्यादा फायदा उन विद्यार्थियों और व्यापारियों को होगा जो रोजाना इन शहरों के बीच आना-जाना करते हैं। इससे न केवल उनके समय की बचत होगी, बल्कि किराए में भी राहत मिलेगी। रेलवे ने बढ़ते यात्री ट्रैफिक को देखते हुए यह कदम उठाया है। ट्रेन के रास्ते में छटा, अझाई, वृंदावन रोड, भूतेश्वर, मथुरा, बाद, आगरा कैंट, भंदई और जाजऊ जैसे स्टेशनों पर भी ठहराव होगा।

ट्रेन की नई समय सारिणी इस प्रकार है:

दिशा रवानगी का समय पहुंचने का समय
दिल्ली से धौलपुर सुबह 4:15 बजे सुबह 10:50 बजे
धौलपुर से दिल्ली शाम 4:00 बजे रात 7:25 बजे