Delhi Zoo में गूंजी किलकारी, शेरनी महागौरी ने दिए शावकों को जन्म, अब फिर से गर्भवती है शेरनी
Delhi: नेशनल जूलॉजिकल पार्क (Delhi Zoo) में एशियाई शेरों के परिवार में नए सदस्यों का आगमन हुआ है। शेरनी महागौरी और शेर महेश्वर के जोड़े ने शावकों को जन्म दिया, जिससे चिड़ियाघर में खुशी का माहौल है। यह साल 2009 के बाद दिल
Delhi: नेशनल जूलॉजिकल पार्क (Delhi Zoo) में एशियाई शेरों के परिवार में नए सदस्यों का आगमन हुआ है। शेरनी महागौरी और शेर महेश्वर के जोड़े ने शावकों को जन्म दिया, जिससे चिड़ियाघर में खुशी का माहौल है। यह साल 2009 के बाद दिल्ली जू में एशियाई शेरों का पहला सफल ब्रीडिंग मामला था।
जानकारी के मुताबिक, 27 अप्रैल 2025 को शेरनी महागौरी ने चार शावकों को जन्म दिया था। हालांकि, इनमें से एक शावक कम विकसित होने के कारण 28 अप्रैल को मर गया। एक अन्य शावक की तबीयत खराब होने पर उसे हैंड-रियरिंग के लिए भेजा गया, लेकिन वजन कम होने और ठीक से दूध न पी पाने के कारण 1 मई 2025 को उसकी भी मौत हो गई। अंत में एक नर और एक मादा शावक जीवित बचे, जिन्हें केंद्रीय पर्यावरण मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने नवंबर 2025 में ‘कार्तिक’ और ‘कर्णी’ नाम दिया।
जू डायरेक्टर संजीत कुमार ने बताया कि महागौरी की यह पहली डिलीवरी थी, इसलिए शुरुआती 24 घंटे बहुत महत्वपूर्ण थे। पूरे समय सीसीटीवी के जरिए निगरानी रखी गई और डॉक्टरों ने तभी हस्तक्षेप किया जब बहुत जरूरी था। बता दें कि महागौरी और महेश्वर दोनों को 2021 में गुजरात के जूनागढ़ से दिल्ली लाया गया था। IUCN की रेड लिस्ट में एशियाई शेरों को ‘Endangered’ यानी संकटग्रस्त श्रेणी में रखा गया है, इसलिए यह खबर संरक्षण की दृष्टि से अहम है।
एक दिलचस्प बात यह है कि दिल्ली जू में शेरों का जन्म अक्सर महीने की 27 तारीख को ही हुआ है, जैसे 27 जून 2009, 27 जून 2014 और अब 27 अप्रैल 2025। ताज़ा अपडेट के अनुसार, शेरनी महागौरी एक बार फिर गर्भवती है और उम्मीद है कि वह 27 जून 2026 के आसपास फिर से बच्चों को जन्म देगी। 2009 के बाद यह पहला मौका होगा जब कोई शेरनी एक साल के भीतर दोबारा गर्भवती हुई है।