Delhi में व्यूज के लिए लड़कियों की स्कूटी ठोकने वाला YouTuber गिरफ्तार, पिता ने ही पुलिस को दी शिकायत

Delhi: राजधानी दिल्ली में सोशल मीडिया पर मशहूर होने और पैसे कमाने के लिए एक शख्स ने लड़कियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया था। यह YouTuber सड़क पर लड़कियों की स्कूटी को जानबूझकर टक्कर मारता था और फिर उन वीडियो को अपने चैन

Delhi: राजधानी दिल्ली में सोशल मीडिया पर मशहूर होने और पैसे कमाने के लिए एक शख्स ने लड़कियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया था। यह YouTuber सड़क पर लड़कियों की स्कूटी को जानबूझकर टक्कर मारता था और फिर उन वीडियो को अपने चैनल पर अपलोड कर देता था। इस मामले में पुलिस ने 32 साल के गुरमान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी शिकायत उसके अपने पिता ने ही दर्ज कराई थी।

घटना की शुरुआत 2 जून को हुई जब दो नाबालिग बहनों को मोटरसाइकिल सवार कुछ लोगों ने जानबूझकर टक्कर मारी। लड़कियों के पिता सनी अरोड़ा को बाद में पता चला कि उनकी बेटियों के साथ हुई इस घटना का वीडियो YouTube और Facebook पर डाला गया है। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने डिजिटल जांच के बाद आरोपी गुरमान सिंह को दबोचा, जो खुद को ‘Road Safety Wala’ के नाम से प्रमोट करता था।

वेस्ट दिल्ली के डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि गुरमान सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि गुरमान ने पहले भी कई बार ऐसा किया था। उसके खिलाफ पहले से चार शिकायतें थीं, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर सात से आठ हो गई है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि वह सिर्फ वायरल होने, फॉलोअर्स बढ़ाने और मोनेटाइजेशन से पैसे कमाने के लिए ऐसा करता था। उसने यह भी माना कि वह ज्यादा व्यूज पाने के लिए जानबूझकर महिला राइडर्स को निशाना बनाता था। गुरमान के YouTube चैनल (@bikeronroad33) पर करीब 21 हजार से 72 हजार सब्सक्राइबर्स थे और Facebook पेज पर 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे।

दिल्ली पुलिस ने अब उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स को हटवाने के लिए Meta India और Google को पत्र लिखा है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस तरह की हरकतों का शिकार और कितनी महिलाएं और लड़कियां हुई हैं।