Delhi के तालकटोरा स्टेडियम में लगा मेगा जॉब फेयर, 7,000 युवाओं को मौके पर मिली नौकरी

Delhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi के 56वें जन्मदिन के मौके पर भारतीय युवा कांग्रेस ने राजधानी के तालकटोरा स्टेडियम में एक बड़े रोजगार मेले का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मकसद युवाओं को नौकरी के अवसर देना और द

Delhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi के 56वें जन्मदिन के मौके पर भारतीय युवा कांग्रेस ने राजधानी के तालकटोरा स्टेडियम में एक बड़े रोजगार मेले का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मकसद युवाओं को नौकरी के अवसर देना और देश में बढ़ती बेरोजगारी की तरफ ध्यान खींचना था। मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया और कई को तुरंत जॉब ऑफर भी मिले।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष Uday Bhanu Chib ने बताया कि यह आयोजन सिर्फ नौकरी दिलाने के लिए नहीं था, बल्कि बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ एक प्रतीकात्मक विरोध भी था। उन्होंने कहा कि संगठन पिछले दो सालों से अलग-अलग राज्यों में इस तरह के रोजगार मेले लगा रहा है। इस कार्यक्रम में Sachin Pilot, Sukhwinder Singh Randhawa और Devender Yadav जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे।

इस जॉब फेयर में करीब 150 से 170 निजी कंपनियों ने हिस्सा लिया, जिनमें Tata Alliance, Flipkart, Zepto, Voltas, Tech Mahindra, Paytm, Aditya Birla, Hitachi और Urban Clap जैसी बड़ी कंपनियां शामिल थीं। करीब 30,000 से 35,000 युवाओं ने इस मेले के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। आयोजकों के मुताबिक, 7,000 से ज्यादा युवाओं को मौके पर ही नौकरी के ऑफर दिए गए, जबकि कई अन्य को अगले राउंड के इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है।

इसी दिन Rahul Gandhi के जन्मदिन के अवसर पर NSUI ने भी अपने राष्ट्रीय कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया था।