Delhi में यमुना नदी में नहाने गए 4 बच्चे बहे, 2 की मौत, बाकी की तलाश जारी
Delhi: बाहरी उत्तरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां हिरनकी गांव के पास यमुना नदी में नहाने गए चार नाबालिग बच्चे तेज बहाव की चपेट में आ गए। इस हादसे में अब तक दो बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि दो
Delhi: बाहरी उत्तरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां हिरनकी गांव के पास यमुना नदी में नहाने गए चार नाबालिग बच्चे तेज बहाव की चपेट में आ गए। इस हादसे में अब तक दो बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि दो अन्य अब भी लापता हैं।
यह घटना हिरनकी गांव के ठोकर नंबर 24 के पास हुई। बताया जा रहा है कि बच्चे नदी में नहा रहे थे, तभी पानी का बहाव अचानक तेज हो गया और चारों बच्चे उसमें बह गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं। दिल्ली फायर सर्विस और NDRF की टीमों ने मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद दो बच्चों के शव बरामद कर लिए गए।
अधिकारियों के मुताबिक, 12 जुलाई की रात को अंधेरा होने की वजह से खोज अभियान को रोकना पड़ा। बाकी बचे दो बच्चों की तलाश 13 जुलाई की सुबह से फिर शुरू की जाएगी। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से घटना वाली जगह के आसपास घेराबंदी कर दी है।
प्रशासन ने स्थानीय लोगों और बच्चों को चेतावनी जारी की है कि वे यमुना नदी के पास न जाएं। नदी में पानी का स्तर बढ़ा हुआ है और करंट बहुत तेज है, जिससे जान का खतरा बना हुआ है।