Delhi में अब यमुना में नहीं गिरेगा गोबर, Amit Shah बोले- गैस और खाद बनेगा कचरा
Delhi: राजधानी दिल्ली की यमुना नदी को साफ करने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने ऐलान किया है कि अब दिल्ली के डेयरी फार्मों से निकलने वाला गोबर नदी में नहीं बहाया जाएगा। इसके ल
Delhi: राजधानी दिल्ली की यमुना नदी को साफ करने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने ऐलान किया है कि अब दिल्ली के डेयरी फार्मों से निकलने वाला गोबर नदी में नहीं बहाया जाएगा। इसके लिए दिल्ली सरकार और National Dairy Development Board (NDDB) के बीच जल्द ही एक समझौता होने जा रहा है।
गृह मंत्री Amit Shah ने 7 जुलाई 2026 को ‘मिशन 70 लाख प्लांटेशन’ अभियान के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार यानी ‘केजरीवाल एंड कंपनी’ के समय हर रोज करीब 1,500 मीट्रिक टन गोबर यमुना में डाला जाता था। अब इस व्यवस्था को बदला जाएगा और अगले हफ्ते इस संबंध में आधिकारिक एग्रीमेंट साइन होगा।
इस नई योजना के तहत दिल्ली के डेयरी कचरे का वैज्ञानिक तरीके से मैनेजमेंट किया जाएगा। NDDB की मदद से इस गोबर को प्रोसेस करके बायोगैस और प्राकृतिक खाद तैयार की जाएगी। इससे न केवल यमुना नदी का प्रदूषण कम होगा, बल्कि कचरे से कमाई और ऊर्जा का स्रोत भी मिलेगा।
बता दें कि इस दिशा में काम पहले से चल रहा था। जून 2026 में गृह मंत्री ने यमुना की सफाई को लेकर रिव्यू मीटिंग की थी, जिसमें MCD और NDDB के बीच MoU की बात हुई थी। जनवरी 2026 में भी NDDB ने दिल्ली सरकार को कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट लगाने के लिए तकनीकी मदद देने का प्रस्ताव दिया था। इस पूरी कोशिश का मकसद दिल्ली को ग्रीन सिटी बनाना और यमुना के पानी को जहरीला होने से बचाना है।