QS रैंकिंग 2027: दिल्ली दुनिया का सबसे सस्ता स्टूडेंट सिटी बना, मुंबई भारत में सबसे ऊपर

Delhi/Mumbai: पढ़ाई के लिए दुनिया के सबसे सस्ते शहरों की लिस्ट में दिल्ली ने पहला स्थान पाया है। QS Quacquarelli Symonds द्वारा जारी ‘बेस्ट स्टूडेंट सिटीज 2027’ रैंकिंग में दिल्ली को दुनिया का सबसे किफायती शह

Delhi/Mumbai: पढ़ाई के लिए दुनिया के सबसे सस्ते शहरों की लिस्ट में दिल्ली ने पहला स्थान पाया है। QS Quacquarelli Symonds द्वारा जारी ‘बेस्ट स्टूडेंट सिटीज 2027’ रैंकिंग में दिल्ली को दुनिया का सबसे किफायती शहर बताया गया है। वहीं अगर पूरे भारत की बात करें तो मुंबई इस लिस्ट में भारत का सबसे टॉप शहर बनकर उभरा है।

यह रैंकिंग 21 जुलाई 2026 को जारी की गई जिसमें दुनिया के 150 शहरों की जांच की गई। इसमें यूनिवर्सिटी की क्वालिटी, कंपनियों की एक्टिविटी, खर्च, शहर का माहौल और छात्रों की राय जैसे छह पैमानों पर शहरों को परखा गया। QS की चीफ एग्जीक्यूटिव जेसिका टर्नर ने कहा कि भारत के शहर पढ़ाई के लिए दुनिया की सबसे सस्ती जगहों में से एक हैं और यहां के छात्रों की मांग कंपनियों में बढ़ रही है।

दिल्ली की बात करें तो यहां अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए औसत ट्यूशन फीस करीब 2,700 अमेरिकी डॉलर सालाना है। दिल्ली की ग्लोबल रैंकिंग में 5 अंकों का सुधार हुआ है और यह 104वें स्थान से बढ़कर 99वें नंबर पर आ गया है। हालांकि, विदेशी छात्रों को आकर्षित करने के मामले में दिल्ली 150 में से 146वें स्थान पर रही जो एक बड़ी चुनौती है।

मुंबई ने इस बार शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी रैंकिंग 98 से सुधारकर 91 कर ली है, जिससे यह भारत का नंबर वन स्टूडेंट सिटी बन गया है। किफायती होने के मामले में मुंबई दुनिया में 12वें स्थान पर है। लेकिन दिल्ली की तरह मुंबई भी विदेशी छात्रों को बुलाने के मामले में सबसे आखिरी यानी 150वें स्थान पर रहा है।

शहर खास बात ग्लोबल रैंकिंग (ओवरऑल) किफायती रैंकिंग
दिल्ली दुनिया का सबसे सस्ता शहर 99 1
मुंबई भारत का टॉप स्टूडेंट सिटी 91 12
चेन्नई रैंकिंग में सुधार 123 –
बेंगलुरु रैंकिंग में गिरावट 114 –

अन्य भारतीय शहरों में चेन्नई पांच पायदान ऊपर चढ़कर 123वें स्थान पर पहुंचा है। वहीं बेंगलुरु एकमात्र ऐसा शहर रहा जिसकी रैंकिंग गिरी है और यह 108वें से खिसककर 114वें स्थान पर आ गया है। इसका मुख्य कारण वहां की महंगी ट्यूशन फीस है जो औसत 5,400 अमेरिकी डॉलर सालाना है। ग्लोबल लेवल पर दक्षिण कोरिया का सियोल लगातार दूसरे साल दुनिया का सबसे बेहतरीन स्टूडेंट सिटी बना हुआ है, जबकि टोक्यो दूसरे और लंदन तीसरे नंबर पर रहे।