Delhi में महिला BLO के साथ बदसलूकी, गोद में रजिस्टर रख कराया साइन; 4 लोग गिरफ्तार
Delhi: पुरानी दिल्ली के चांदनी महल इलाके में सरकारी काम कर रही एक महिला बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है. आरोप है कि कुछ लोगों ने महिला अधिकारी के साथ गलत व्यवहार किया और जबरन उनकी गोद में
Delhi: पुरानी दिल्ली के चांदनी महल इलाके में सरकारी काम कर रही एक महिला बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है. आरोप है कि कुछ लोगों ने महिला अधिकारी के साथ गलत व्यवहार किया और जबरन उनकी गोद में रजिस्टर रखकर साइन कराए. पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
पीड़ित महिला स्पेशल एजुकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर हैं और उन्हें मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) अभियान के लिए तैनात किया गया था. यह घटना 5 जुलाई 2026 को हुई थी. महिला BLO ने पहले एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (ADM) से संपर्क किया और फिर 15 जुलाई 2026 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में देरी का कारण उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों से सलाह लेना बताया.
पुलिस ने तुर्कमान गेट इलाके के रहने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान मोहम्मद सबरीन (44), अतीक-उर-रहमान (58), मोहम्मद आसिफ (50) और मोहम्मद आफताब (44) के रूप में हुई है. इन सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 221, 79, 132, 74 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है. ये धाराएं लोक सेवक के काम में बाधा डालने और महिला की मर्यादा का अपमान करने से जुड़ी हैं.
इस घटना के बीच भारतीय निर्वाचन आयोग ने दिल्ली समेत पंजाब, तेलंगाना और कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समय सीमा बढ़ा दी है. दिल्ली में अब यह काम 29 जुलाई से बढ़ाकर 8 अगस्त तक चलेगा. मतदाता सूची का ड्राफ्ट 17 अगस्त को जारी होगा और लोग 16 सितंबर तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे. फाइनल लिस्ट अब 19 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी.