Delhi में गर्मी से मिली राहत, तापमान में आई बड़ी गिरावट; IMD ने जारी किया Yellow Alert
Delhi: राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए राहत भरी खबर आई है। लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद अब तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को तपिश से निजात मिली है। बुधवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला और गर्मी का
Delhi: राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए राहत भरी खबर आई है। लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद अब तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को तपिश से निजात मिली है। बुधवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला और गर्मी का असर कम हुआ है।
बुधवार, 1 जुलाई 2026 को सफदरजंग में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री कम है। इससे पहले मंगलवार को तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस था, यानी एक ही दिन में तापमान में अच्छी खासी कमी आई है। सिर्फ तापमान ही नहीं, बल्कि उमस में भी कमी आई है जिससे लोगों को काफी राहत महसूस हो रही है। 30 जून को ‘फील्स लाइक’ तापमान 53.5 डिग्री सेल्सियस था, जो 1 जुलाई को गिरकर 43.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
India Meteorological Department (IMD) ने बुधवार और गुरुवार (1-2 जुलाई) के लिए बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का Yellow Alert जारी किया है। IMD के मुताबिक, अगले दो दिनों (2-3 जुलाई) में दक्षिण-पश्चिम मानसून के गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि गुरुवार और शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इससे पहले Skymet के एक्सपर्ट महेश पलवट ने बताया था कि शुष्क पश्चिमी हवाओं और दक्षिण-पश्चिमी हवाओं की वजह से ‘फील्स लाइक’ तापमान बहुत ज्यादा बढ़ गया था।